India News (इंडिया न्यूज), Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। मुस्लिम एक्टर से शादी करने की वजह से सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन दबंग गर्ल ने अपने बेबाक अंदाज में इन ट्रोल्स का सामना किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की शादी पर आपत्तिजनक कमेंट किया और उनके तलाक का जिक्र किया, जिससे सोनाक्षी भड़क गईं। शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बिना देर किए यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्ट्रेस के इस जवाब की इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा हो रही है।
किस पर भड़कीं सोनाक्षी?
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया यूजर के उस कमेंट का जवाब दिया और साफ कर दिया कि वह अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की बकवास सुनने के मूड में नहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा के तलाक को लेकर यूजर ने कमेंट किया, ‘आपका तलाक भी जल्द ही हो जाएगा’। सोनाक्षी ने यूजर को करारा जवाब दिया। वह लिखती हैं, ‘पहले आपके मम्मी-पापा करेंगे और फिर हम वादा करते हैं’।
‘लड़की कौन सी…’, जया किशोरी का ‘प्रीति’ पर फूटा गुस्सा, कबीर सिंह को भी धरा, बोलीं- दोनों टॉक्सिक
एक्ट्रेस के एटीट्यूड की हुई तारीफ
दबंग गर्ल के इस कमेंट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके बेबाक अंदाज और एटीट्यूड की तारीफ कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के फैंस शादी के बाद से ही इस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी और उनकी जोड़ी पर किए गए कमेंट्स का बचाव करते नजर आते हैं।