India News (इंडिया न्यूज़), Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लोग फिल्मों के साथ-साथ उनके अलग स्टाइल की वजह से भी जानते हैं। बता दें कि देश भर में इस वक्त दुर्गा पूजा का माहौल है। फिल्मी सितारों के बीच भी ये त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंडस्ट्री के मुखर्जी परिवार की तरफ से हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जाता है। इस बार भी ये पंडाल सजाया गया है और अब तक कई सेलेब्स मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहें हैं। ऐसे में सोनम कपूर भी इस पंडाल का हिस्सा रही। सोनम के साथ उनके पिता और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी दिखाई दिए।
दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे सोनम और अनिल कपूर
आपको बता दें कि आज यानी 23 अक्टूबर को महानवमी नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस खास दिन देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा होती है। ऐसे में सोनम कपूर और अनिल कपूर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
रेड सूट में खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर
इस मौके पर सोनम कपूर रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आई। इस लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है। सोनम ने मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। तो वहीं एक्टर अनिल कपूर व्हाइट एंड ब्लैक कलर के कुर्ता पजामे में नजर आए।
रानी मुखर्जी संग दिए पोज
दुर्गा पूजा पंडाल में सोनम और अनिल कपूर ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फोटो भी खिंचवाईं। रानी मुखर्जी पिंक और स्किन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी से मैचिंग डबल लेयर्ड ज्वेलरी पहनी थी।
सोनम कपूर की आने वाली फिल्में
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थी, जो जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में थी, जो देख नहीं सकती। अब इसके अलावा सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग 2’ में नजर आएंगी।
Read Also:
- Koffee With Karan 8: करण जौहर ने Deepika Padukone के साथ किया फ्लर्ट, तो Ranveer Singh ने दिया मजेदार जवाब (indianews.in)
- Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा संग ‘होंठ रसीले’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए Arjun Kapoor, देखें वीडियों (indianews.in)
- पीली साड़ी में मां दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं Katrina Kaif, Rani Mukerji संग Kajol और Jaya ने दिए पोज (indianews.in)