India News (इंडिया न्यूज),  Sonu Nigam Got Angry In The Middle Of The Concert: हाल ही में जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में अपनी गायकी से शानदार परफॉरमेंस दी। सोनू अपने मशहूर हिंदी सांग्स गा रहे थे, लेकिन इसी बीच उनका एक फैन बहुत तेजी के साथ कन्नड़-कन्नड़ चिल्लाने लग गया। इससे सोनू भड़क गए और उन्होंने गाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने चिल्लाने वाले लड़के को अच्छे से समझआया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनू निगम भीड़ से कह रहे थे कि उन्हें कन्नड़ गाने गाना बहुत पसंद है और वह कर्नाटक के लोगों का सम्मान करते हैं, लेकिन फिर भी उस लड़के ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए ‘धमकाया’। सोनू ने पहलगाम की घटना का भी जिक्र किया।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में सोनू ने कहा कि उन्हें कन्नड़ गाने गाना बहुत पसंद है और वह कर्नाटक के लोगों का सम्मान करते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं। लेकिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड़ में हैं। जब भी मैं आपके बीच आता हूं, बहुत प्यार लेकर आता हूं। हम हर दिन शो करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं भी शो होते हैं, तो हम बहुत सम्मान लेकर आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपने परिवार की तरह माना है।’

एशिया के सबसे रईस परिवार में करीबी की मौत से पसरा मातम! नहीं रहा अनंत अंबानी के दिल का टुकड़ा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोनू निगम को फैन ने दी धमकी

सोनू ने बताया कि कैसे एक प्रशंसक ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए ‘धमकी’ दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पसंद नहीं आया कि मैं एक ऐसे लड़के के सामने कन्नड़ गाने गा रहा था जो मुझसे उम्र में भी छोटा है। वह मुझे बहुत बुरी तरह धमका रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’। पहलगाम में जो हुआ, उसका यही कारण है, है न? आप जो कर रहे हैं, जो आपने अभी किया, उसका यही कारण है, है न? देखिए सामने कौन खड़ा है। मुझे कन्नड़ बहुत पसंद हैं, मुझे आप लोग बहुत पसंद हैं।’ उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में जहां भी वह परफॉर्म करते हैं, अगर भीड़ में एक भी कन्नड़ प्रशंसक होता है, तो वह उसके लिए गाते हैं। ‘मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा कहता हूं, सबको बताओ…चाहे 14,000 दर्शक हों, एक ही आवाज निकलती है, ‘कन्नड़’। तो उसके लिए, उस एक कन्नड़ के लिए, मैं कन्नड़ में कुछ पंक्तियां गाता हूं। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। इसलिए आपको ऐसा थोड़ा भी नहीं करना चाहिए।’

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में किया परफॉर्म

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल तलाश (1992) के गाने ‘हम तो छैला बन गए’ से की थी। सोनू ने 1990 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एक पार्श्व गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया और ‘संदेसे आते हैं’ (बॉर्डर) और ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस) जैसे हिट गानों से तेजी से प्रसिद्धि पाई। हिंदी और कन्नड़ के अलावा, उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में भी गाने गाए हैं।

अयोध्या में जन्मी एक्ट्रेस, बनना चाहती थी पत्रकार लेकिन बन गई टॉप हीरोइन, शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, इन पर जान देते हैं देश के सबसे बड़े खिलाडी