India News (इंडिया न्यूज), Sonu Nigam Health: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम के फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनकी पीठ में भयानक ऐंठन हो गई, जिससे उन्हें काफी दर्द हुआ। लेकिन एक सच्चे कलाकार की तरह, उन्होंने न केवल अपनी प्रस्तुति जारी रखी, बल्कि दर्शकों को इस बात का अहसास तक नहीं होने दिया कि वह तकलीफ में हैं।
‘ऐसा लगा जैसे रीढ़ में सुई चुभ गई हो’- सोनू निगम
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक था, लेकिन संतोषजनक भी। मैं स्टेज पर था और जैसे ही थोड़ा हिला, मेरी पीठ में तेज ऐंठन शुरू हो गई। ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरी रीढ़ में सुई चुभा दी हो, और हल्की सी भी हरकत से दर्द और बढ़ रहा था।” लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने शो को बीच में नहीं छोड़ा। सोनू निगम ने कहा, “सरस्वती मां ने मेरा हाथ पकड़ रखा था, इसलिए मैंने गाना जारी रखा और पूरा शो खत्म किया।”
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जैसे ही सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस भावुक हो गए। हजारों लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। एक फैन ने कमेंट किया, “सरस्वती मां अपने सबसे प्रिय साधक का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी। आप हर मुश्किल को पार कर लेंगे।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप हमारे लिए भगवान का अनमोल तोहफा हैं, कृपया अपना ख्याल रखें।”
पद्म पुरस्कार पर उठाए सवाल
सोनू निगम ने हाल ही में पद्म पुरस्कारों को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक महान गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को यह सम्मान क्यों नहीं दिया गया। उनका मानना है कि इन संगीत जगत के दिग्गजोंको वह पहचान और सम्मान मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।
दर्द में भी जारी रखा संगीत
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सोनू निगम के लिए दर्द असहनीय था, लेकिन उन्होंने इसे अपने गाने पर हावी नहीं होने दिया। उनकी इस समर्पण भावना और पेशेवर अंदाज को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने सलाम किया। यह वाकई में दिखाता है कि संगीत सिर्फ उनका पेशा नहीं, बल्कि आत्मा की आवाज़ है।
Beyonce से Chandrika Tandon तक इन स्टार्स ने जीते Grammy Awards, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट