India News (इंडिया न्यूज़), Joe Jonas-Sophie Turner दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी जो जोनास और सोफी टर्नर अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर दी थी। तलाक का ऐलान करने और अलग होने के बाद जो जोनास को अपनी दोनों बेटियों के साथ ब्रेकफास्ट करते देखा गया था। उनकी उंगली में इंगेजमेंट रिंग भी नहीं दिख रही थी। और दूसरी ओर सोफी ने यूके में जमकर पार्टी की, खूब डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।।

क्यों टूटा जो जोनास और सोफी टर्नर का यह रिश्ता

हॉलीवुड सिंगर जो जोनास और सोफी टर्नर ने 2016 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। और फिर साल 2019 में उन्होंने शादी की थी। शादी के 4 साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है।और दोनो ने अलग होने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों की लाइफ स्टाइल अलग-अलग होने की वजह से उनका रिश्ता इतना बिगड़ गया है। जहां जो जोनास को घर पर रहना पसंद था। तो वहीं सोफी को पार्टी करना अच्छा लगता था। जो जोनास के मुताबिक उन्होंने शादी को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। लेकिन 2023 में उनका यह रिश्ता टूट गया है।

तलाक के बाद जो जोनास और सोफी टर्नर के हाल

तलाक के अनाउंसमेंट करने के बाद जो जोनास को उनकी दोनों बेटियों के साथ ब्रेकफास्ट करते देखा गया था। तो वही सोफी टर्नर को भी क्लब में पार्टी करते देखा गया। जानकारी के मुताबिक सोफी टर्नर ITV शो Joan की पूरी टीम के साथ पार्टी कर रही थी। बार के मैनेजर ने बताया कि एक्ट्रेस काफी कंफर्टेबल थी। उन्हें देखकर लग रहा था कि उनका जोश काफी हाई है। उन्होंने टीम मेंबर्स के साथ काफी समय बिताया और पूरी टीम के साथ खूब डांस किया।

 

ये भी पढ़े –