India News (इंडिया न्यूज),  Srijana Subedi Bibek Pangeni: नेपाली इन्फ्लुएंसर कपल विवेक पंगेनी और श्रीजना सुबेदी की लव स्टोरी सुनकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। यह कपल शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गया था और खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहा था। तभी किसी की बुरी नजर उनकी खुशियों पर पड़ गई और पिछले साल 19 दिसंबर को कैंसर ने विवेक की जान ले ली। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी सदमे में हैं। श्रीजना सुबेदी ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द शेयर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने विवेक पंगेनी की मौत के बाद एक और पोस्ट किया है जिसमें उनकी तड़प और इंतजार साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा कि उन्हें आज भी लगता है कि उनके पति उनके साथ हैं।

आज भी विवेक पंगेनी के इंतजार में हैं श्रीजना

श्रीजना सुबेदी का जन्मदिन 4 फरवरी को था लेकिन इस साल उनके पास जश्न मनाने का कोई कारण नहीं था। उनके जीवन साथी अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बिना सृजना की हर खुशी फीकी है। इस मौके पर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाली कविता शेयर की है। उन्होंने लिखा कि विवेक हर दिन चमकने वाला सितारा है। सृजना ने लिखा कि उनके जन्मदिन से एक दिन पहले, दूसरे तारे के बगल में एक तारा टिमटिमा रहा था जिसे उन्होंने विवेक समझा। इससे उन्हें लगा कि शायद उनके पति मजाक कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उनके जन्मदिन पर तारों से भरा आसमान अंधेरा हो गया। उन्होंने सोचा था कि वह अपना हर जन्मदिन अपने पति के साथ मनाएंगी लेकिन यह वादा पूरा नहीं कर पाईं। उन्होंने आगे लिखा कि कैसे विवेक उनके और उनके सभी अजीब सपनों के बारे में जानता था।

Abhishek Bachchan Birthday: पिता का कर्ज उतारने को पढ़ाई छोड़ बनाई चाय, काम के लिए दर-दर खाईं ठोकरें, जिससे प्यार किया उसी ने क्यों तोड़ी शादी?

ब्रेन कैंसर से हो गई थी मौत

गौरतलब है कि विवेक पंगेनी ब्रेन कैंसर का इलाज करा रहे थे। वह स्टेज 4 पर थे। विवेक अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स में पीएचडी कर रहे थे। उनकी और सृजना की मुलाकात करीब 10 साल पहले स्कूल में हुई थी। वह उनसे सीनियर थे। छह साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। फिर 2022 में दंपत्ति विवेक की पीएचडी के लिए अमेरिका चले गए। वहां उन्हें कैंसर का पता चला और दो साल के इलाज के बाद विवेक ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

Abhishek Bachchan के पैदा होते ही ली गई थी ये तस्वीर, देखने लायक था अमिताभ बच्चन का चेहरा, बर्थडे पर पहली बार दिखाई Photo