India News (इंडिया न्यूज़), Sukhee Box Office Collection: शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी 22 सितम्बर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली से हुई है। दोनों फिल्मों को शाहरुख खान की जवान से क्लैश करना पड़ा और इसलिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की हालत खराब रही। पहले दिन सुखी कि हालत बेहद खराब रही। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है ये फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई।
ये है पहले दिन की कमाई है
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह बहुत छोटे से शुरू हुआ वीकेंड पर कमाई थोड़ी बढ़ सकती है। अब ये करोड़ में एंट्री कर पाती है ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ग्रेट इंडियन फैमिली और जवान दोनों के कारण सुक्खी की हालत बहुत खराब हो गई। विकी कौशल की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिर भी इसने सुखी से काफी ज्यादा कमाई की। द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली ने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
जवान दोनों पर पड़ी भारी
वहीं शाहरुख खान की जवान दोनों फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। जवान को सिनेमाघरों में आए दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी इस फिल्म को मात नहीं दे पाया है। सुखी की बात करे का निर्देशन सोनाली जोशी ने किया है। फिल्म में शिल्पा के अलावा कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी, किरण कुमार और विनोद नागपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक 38 वर्षीय गृहिणी की कहानी है।
Also Read: Singham 3: सिंघम से लोगों को मिल रहा गलत संदेश, फिल्म पर जज गौतम ने जाहिर किया अपना गुस्सा