India News (इंडिया न्यूज), Sushant Singh Rajput Death: इंडस्ट्री में आते ही बस कुछ ही सालों ने खुद खड़ा करना वाकई एक बहुत बड़ी चीज है। फेमस दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कई साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज तक भी नहीं भूल पाए हैं। अपने करियर के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ ऐसी फिल्में दीं हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। साल 2020 में फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने दुनिया को सदमे में डाल दिया था। सुशांत ने महज 34 साल की उम्र में दम तोड़ दिया था, लेकिन एक्टर को आज भी फैंस बहुत मानते हैं। सुशांत ने इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की है और त्याग भी किया है। अब हाल ही में उनके ‘राब्ता’ को-स्टार जिम सर्भ ने उनके एक त्याग के बारे में बताया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताया। जिम सर्भ ने मैशेबल इंडिया से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ बड़े खुलासे किए हैं।
सुशांत ने क्यों छोड़ा था खाना?
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए जिम सर्भ ने कहा- ‘वह बहुत अच्छे डांसर थे और उनकी खासियत यह थी कि उनका अपने पूरे शरीर पर नियंत्रण था। मुझे लगता है कि उन्होंने करीब 5 महीने या ऐसा ही कुछ रोटी नहीं खाई थी।’ इस दौरान उन्होंने बताया कि सुशांत को फिट बनाया गया था, क्योंकि तब वह फिट नहीं थे। उन्हें मसल सूट में दिखाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की कलाई भी टूट गई थी।
किस चीज में परफेक्ट थे सुशांत?
जिम सर्भ ने बताया कि कैसे सुशांत डांस और एक्शन सीक्वेंस बहुत आसानी से सीख लेते थे। जब वह अमेरिका में थे, तो वहां एक शो के चलते सुशांत एक्शन सीन की प्रैक्टिस कर रहे थे। जिम सर्भ ने बताया कि उन्होंने कुछ बेसिक चीजें सीखने के लिए बैंकॉक के एक ट्रेनिंग सेंटर में 4 दिन बिताए, जबकि सुशांत ने इन चीजों और पूरी फाइट कोरियोग्राफी को सिर्फ 1 दिन में ही मास्टर कर लिया था।
कब आई फिल्म राब्ता?
बता दें, दिनेश विजान द्वारा निर्देशित ‘राब्ता’ 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे और फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं। वहीं, फिल्म में जिम सर्भ विलेन की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी किस्मत पहले से ही जुड़ी हुई है।