India News (इंडिया न्यूज) Swara Bhaskar: बीते शुक्रवार को स्वरा भास्कर ने अपने परिवार के साथ होली खेली। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में स्वरा भास्कर, उनके पति फहाद अहमद और उनकी बेटी राबिया भी नजर आईं। फोटो में देखा जा सकता था कि स्वरा और राबिया ने अपने चेहरे पर रंग लगाया हुआ था लेकिन फहाद अहमद ने अपने चेहरे पर रंग नहीं लगाया था क्योंकि रमजान चल रहा है।
घर का भेदी लंका ढाए…ताऊ के लड़के ने ही रची थी घर में लूट की साजिश, बहादुरगढ़ पुलिस ने मास्टर दंपति के घर हुई लूट की गुत्थी सुलझाई
यूजर्स ने स्वरा भास्कर से पूछे सवाल
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने पूछा है कि फहाद ने होली क्यों नहीं खेली। एक यूजर ने लिखा है कि ‘अरे, पतिदेव ने रंग नहीं लगाया?’। दूसरे यूजर ने लिखा है ‘अंधभक्त का सवाल, आपके पति ने रंग क्यों नहीं लगाया?’ स्वरा भास्कर ने इसका जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर ने दिया जवाब
स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया है। स्वरा ने लिखा है कि ‘होली की शुभकामनाएं। आपको याद दिला दूं: हो सकता है कि लोग हमारा त्योहार मनाएं। उन्हें बिना किसी जोर-जबरदस्ती के अपने त्योहार में शामिल होने दिया जाना चाहिए।’ स्वरा भास्कर अपने तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। उन्हें अक्सर ऑनलाइन नफरत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, स्वरा अपनी आलोचनाओं का बहुत ही संयमित तरीके से जवाब देती हैं।
स्वरा और फवाद की अनोखी शादी
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने फरवरी 2023 में एक दूसरे से शादी की। उसी साल उनकी एक बेटी भी हुई। शादी के वक्त भी स्वरा को मुस्लिम से शादी करने के लिए ट्रोल किया गया था। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी पर हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम रखा था। इसके अलावा उन्होंने कव्वाली का कार्यक्रम भी रखा था। दोनों ने अपनी पृष्ठभूमि के हिसाब से ये कार्यक्रम रखे थे। ऑनलाइन ट्रोल होने के बावजूद दोनों ने अपने खुशी के पल सोशल मीडिया पर शेयर किए।