India News (इंडिया न्यूज), Tannaz Irani Hip Replacement: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तनाज ईरानी ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य के बारे में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘कहो न प्यार है’ जैसे पॉपुलर शो में काम कर चुकीं तनाज ने बताया कि वह कई महीनों तक अपनी खराब सेहत के कारण व्हीलचेयर पर रहने को मजबूर हो गई थीं। उनका कहना था कि यह स्थिति उनके शरीर के टूटने की वजह से बन गयी, जहां पीठ, पैर और हिप में दर्द होने लगा था, और उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था।
नहीं हो पा रही थीं पैरों पर खड़ी
तनाज ने अपनी दर्दनाक कहानी के बारे में बताया कि 2021 में उन्हें अचानक चलने में मुश्किल होने लगी थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सिर्फ वजन बढ़ने के कारण हो रहा है, लेकिन जब उनकी स्थिति और बिगड़ी, तो उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में गड़बड़ी है। इसके बाद उन्होंने कई टेस्ट करवाए, और स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे उनका इलाज 3 महीने तक चलता रहा। हालांकि, फिर भी उन्हें पूरी तरह से आराम नहीं मिला। तनाज ने बताया कि उन्होंने MMA (Mixed Martial Arts) जॉइन किया था, लेकिन इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। उनका वजन इतना बढ़ गया था कि वे अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। इस समय तक, उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत थी।
आसमान से बरसेंगे आग के गोले, 2025 में आकर रहेगी ऐसी आफत, अभी से ही कांप उठी वैज्ञानिकों की आत्मा
पैर का आकार हो गया छोटा और दूसरा लंबा
52 साल की उम्र में तनाज को हिप सर्जरी करवानी पड़ी। सर्जरी के बाद जब उन्होंने पहली बार अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश की, तो उन्हें महसूस हुआ कि उनके एक पैर का आकार छोटा और दूसरा लंबा है। इस स्थिति से वह बहुत दुखी हुईं और उसी वक्त फूट-फुटकर रोने लगीं उन्हें लगा कि, उन्हें अब अपना पूरा जीवन ऐसे ही बिताना पड़ेगा। उन्होंने अपने जीवन के इस कठिन मोड़ पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना किया। हालांकि, अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं और अपनी स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करती रहती हैं। तनाज ईरानी का यह संघर्ष उनके फैंस को प्रेरित करता है।
पति को खोने के बाद सफेद साड़ी में पहली बार दिखीं सृजना, दिल तोड़ देगा ये भावुक वीडियो