इंडिया न्यूज़: (Priyanka Chopra Citadel First Look) बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है। बता दें कि इस सीरीज़ में प्रियंका एक जासूस का रोल प्ले कर रहीं हैं। फर्स्ट लुक में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में एक्शन करती हुई नज़र आ रही हैं। इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी दिखाई दे रहें हैं। 28 अप्रैल को इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर किया जाएगा।
- प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ का फर्स्ट लुक जारी
- प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’
- रेड ड्रेस में एक्शन करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने शेयर किया ‘सिटाडेल’ का पहला लुक
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज़ के फर्स्ट लुक की फोटोज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज़ को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए से देखें।”
प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर कईं सेलेब्स कॉमेंट कर उनकी तारीफें कर रहें हैं। साथ ही फैंस भी कमेंट में लिख रहें हैं कि, ‘वो बहुत उत्साहित है।’ तो किसी फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘प्रियंका हमेशा की तरह धमाल मचाने वाली हैं।’
जासूस के रोल में दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज के बारे में बात करें तो प्रियंका, नादिया नाम की एक जासूस का रोल निभा रही हैं। वहीं सामने आई इन फोटो में से एक में वो एक्शन करती दिखाई दे रहीं हैं। वहीं, दूसरी में वो रोमांस कर रहीं हैं। इन फोटोज़ में रेड ड्रेस में प्रियंका काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं।
इन फिल्मों में भी नज़र आएंगी प्रियंका
जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा इसी साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी दिखाई देंगी। इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी काम करने वाली हैं।