(इंडिया न्यूज़,’The Kashmir Files’ included in the first list of Oscars 2023): ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को ऑस्कर 2023 की पहली लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि आज मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इन फीचर फिल्म निर्माणों की सूची की ऐलान कर दिया है जिन्हें 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए जगह मिली हैं।

95वें ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्में चुनी गई हैं। इनमें भारत की 5 फिल्मों को जगह मिली है। इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को भी जगह मिली है।

इसकी जानकारी खुद भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनकी फिल्म #TheKashmirFiles को @TheAcademy की पहली सूची में #Oscars2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कश्मीर फाइल्स भारत की 5 फिल्मों में से एक है।

बता दें, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स बीते साल 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

इसके अलावा एक्ट्रेस पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रबर्ती और दर्शन कुमार सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणियों के लिए चुने गए हैं। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि ये तो बस शुरूआत है। आगे एक लंबी लंबी राह है। कृपया उन सभी को आशीर्वाद दें।