India News (इंडिया न्यूज़), These Bollywood Stars Cannot Vote Maharashtra Elections 2024: आम आदमी के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बड़े उत्साह के साथ वोट डालने जाते हैं। महाराष्ट्र में आज 288 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहें हैं। बता दें कि अब तक अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, कबीर खान, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया समेत कई सेलेब्स वोट डालने पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो मुंबई में रहकर भी वोट नहीं डाल सकते। तो यहां जान लें उन सेलेब्स की इसके पीछे की वजह।
1. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट पहले नंबर पर आती हैं। जो मुंबई में रहने के बावजूद वोट नहीं दे सकती हैं। दरअसल, उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। अभिनेत्री के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उन्हें अपनी मां सोनी राजधान से ब्रिटिश नागरिकता मिली थी।
2. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
कैटरीना कैफ भी वोट नहीं दे सकती हैं। दरअसल, अभिनेत्री ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन उन्हें भारत से पहचान मिली है। अभिनेत्री का जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पिता कश्मीरी व्यवसायी और अंग्रेजी वकील थे। हालांकि, बाद में वो लंदन चली गईं और फिर करियर बनाने के लिए भारत वापस आ गईं।
3. जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडीज तीसरे नंबर पर आती हैं। अभिनेत्री श्रीलंकाई सुंदरी हैं और उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पिता श्रीलंका से थे और मां मलेशिया से हैं जबकि अभिनेत्री भारत में रहती हैं लेकिन उनके पास अभी तक यहां की नागरिकता नहीं है।
4. इरफ़ान खान (Irrfan Khan)
अभिनेता इरफ़ान खान चौथे नंबर पर आते हैं। वह आमिर खान के भतीजे हैं। अभिनेता का जन्म अमेरिका के एक शहर में हुआ था। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। हालाँकि, अपने माता-पिता के तलाक के बाद, वह भारत चले गए और तब से यहीं बस गए लेकिन अब तक वह भारतीय नागरिक नहीं बन पाए हैं।
5. सनी लियोन (Sunny Leone)
सनी लियोन भी वोट नहीं दे सकती हैं। उनके पास कनाडाई-अमेरिकी नागरिकता है। उनका जन्म कनाडा में हुआ और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। इसलिए भारत में रहने के बावजूद उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
6. नोरा फतेही (Nora Fatehi)
नोरा फतेही के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। दरअसल, अभिनेत्री कनाडाई-मोरक्कन पृष्ठभूमि से आती हैं। अभिनेत्री का पालन-पोषण कनाडा में मोरक्को के माता-पिता ने किया। लेकिन अभिनेत्री को भारत में पहचान मिली और वह हमारे देश से उतना ही प्यार करती हैं जितना हम भारतीय करते हैं। हालांकि, भारतीय नागरिकता न होने के कारण वह यहां के चुनावों में वोट नहीं दे सकती हैं।
7. नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)
नरगिस फाखरी सातवें नंबर पर आती हैं। अभिनेत्री के पास भी अमेरिकी नागरिकता है। उन्हें भी किसी भारतीय चुनाव में वोट देने का अधिकार नहीं है। उनके पिता पाकिस्तान से ताल्लुक रखते थे लेकिन वह अमेरिका में पली-बढ़ीं।
8. कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin)
कल्कि कोचलिन भी वोट नहीं दे सकती हैं। दरअसल, अभिनेत्री का जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ है, फिर भी उनके पास भारतीय नहीं बल्कि फ्रांसीसी नागरिकता है। अभिनेत्री को यह नागरिकता अपने फ्रांसीसी माता-पिता से विरासत में मिली है।
9. इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz)
इस सूची में अंतिम नाम इलियाना डिक्रूज का है। वह साउथ और बॉलीवुड दोनों की मशहूर अभिनेत्री हैं। लेकिन उनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं बल्कि पुर्तगाली पासपोर्ट है और उनके पास उसी देश की नागरिकता भी है।