India News (इंडिया न्यूज़), MAMI Film Festival 2023, दिल्ली: मोस्ट अवेटिड Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 आखिरकार 27 अक्टूबर, 2023, शुक्रवार को मुंबई में शुरू हो गया है। इस फेमस कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रैंड उद्घाटन उत्सव के साथ हुई, जिसकी मेजबानी MAMI अध्यक्ष, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने की। भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री, खासतौर पर बॉलीवुड के कई जानें मानें नामों ने फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। ओपनिंग नाइट में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, राजकुमार राव, सनी लियोनी, सोनम कपूर, सैल अली खान, विजय वर्मा और भी कई बी-टाउन सेलेब्स दिखाई दिए थे।

करीना कपूर खान ने प्लंजिंग नेकलाइन वाली ब्लैक ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने मेकअप को नर्मल रखा और बालों को जूड़े में बांधा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को पिंक इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया।

फ्लोरल जैकेट और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में सनी लियोन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था और लाइट मेकअप लुक चुना था।

प्रोग्राम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर काले रंग की वेलवेट ड्रेस पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपना मेकअप हेवी रखा और अपने बालों को स्लीक बन में बांधा हुआ था। सोनम ने अपने लुक को मोती के हार और मैचिंग मोती की बालियों से पूरा किया।

इवेंट के लिए डायना पेंटी ने नेकलाइन पर गोल्डन कढ़ाई वाला नीला सूट पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और लाइट मेकअप लुक चुना।

पावर कपल अली फज़ल और ऋचा चड्ढा एक साथ इवेंट में पहुंचे। अली ने केसरिया रंग का सूट पहना था जबकि ऋचा ने सुनहरी कढ़ाई वाली स्कर्ट के साथ सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी।

इस इवेंट में रितेश देशमुख ने वाइन कलर का पैंटसूट पहना था और अपने लंबे बालों को छोटी सी पोनीटेल में बांध रखा था। अभिनेता सैल अली खान ने भाभी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ एंट्री ली, दोनों सफेद पोशाक में ट्वीनिंग करते दिखाई दिए। सैफ ने मैचिंग नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहना था। वहीं करिश्मा ने ब्लैक प्रिंट वाली सफेद साड़ी पहनी थी।

 

 

ये भी पढ़े-