India News (इंडिया न्यूज), Trisha Kar Madhu: कुछ समय पहले भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु अपने MMS लीक मामले को लेकर चर्चा में छाई रही थीं। उस समय से अब तक अब तक एक्ट्रेस ने इस विवाद पर कभी मुंह नहीं खोला। लेकिन हाल ही में उन्होंने सबको बेनकाब कर दिया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री, MMS स्कैंडल और बड़े सुपरस्टार्स को लेकर अपनी बहुत कुछ बताया है। उन्होंने इस बारे में बताया कि उनकी रूममेट ने उन्हें धोखा दिया था और चुपके से वीडियो बनाकर एक नया विवाद छेड़ दिया था। इस घटना के बाद उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था और वो इसमें इस कदर घुस गईं थी उन्हें डिप्रेशन से भी जूझना पड़ा था। हाल ही में त्रिशाकर मधु भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के पॉडकास्ट में नजर आईं थी। यहां उन्होंने अपने करियर और इंडस्ट्री की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब MMS विवाद हुआ तो लोगों ने उन पर उंगली उठाई कि ये एक पब्लिक स्टंट है। लेकिन सच यह था कि उन्हें उनकी रूममेट ने धोखा दिया था।

MMS स्कैंडल का त्रिशाकर ने बताया सच

लोगों ने मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने यह सब करवाया। यह पब्लिक स्टंट है। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैं अपनी मेहनत क्यों बरबाद करूँ? मैं अपना करियर क्यों बर्बाद करूँ? करियर की शुरुआत में मेरी एक रूममेट थी। उसने मेरी एक फोटो वायरल कर दी। तब मुझे लगा कि एक लड़की दूसरी लड़की की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। मैंने तब खेसारी जी के साथ एक गाना किया था। उसके 5 दिन बाद ही धमकी भरे कॉल आने लगे। फिर एक महीने बाद ही ये सब हो गया।

पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने करवाया मुंडन, गैर-हिंदू भक्त घोषणापत्र पर भी किए साइन, सामने आई चौंकाने वाली वजह!

बड़े सितारों पर साधा निशाना

इस इंटरव्यू के दौरान त्रिशाकर मधु ने भोजपुरी के बड़े सितारों पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक बार वो अंकुश राजा के साथ कुछ शूट कर रही थीं, उन दोनों का एक गाना आने वाला था। लेकिन वो गाना आज तक रिलीज नहीं हुआ। इसकी वजह क्या थी, ये आज तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन ये तय है कि इसके पीछे इंडस्ट्री के बड़े लोगों का हाथ था।

पवन सिंह-खेसारी लाल पर दिया ऐसा जवाब

त्रिशाकर मधु से इस जमात का जिक्र करने पर निधि झा ने भी पूछा कि क्या बड़े लोगों से उनका मतलब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से था? फिर उन्होंने कहा कि वो कभी नहीं कहेंगी कि पवन सिंह गलत हैं। क्योंकि वह बहुत ही मजाकिया और सपोर्टिव हैं। वहीं खेसारी लाल यादव को लेकर त्रिशाकर मधु ने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेंगी। लेकिन उन्हें 100 प्रतिशत यकीन नहीं है कि वह कौन लोग हैं जो ग्रुप में लोगों का करियर खराब करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह सच है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत गंदगी है। यहां लड़कियों के साथ जूतों जैसा व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों ने उन्हें बड़े-बड़े सपने भी दिखाए थे लेकिन वह किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। त्रिशाकर मधु ने कहा कि वह कड़ी मेहनत के दम पर काम कर रही हैं।

13,500 करोड़ का लोन फ्रॉड करने वाले पर भगवान ने बरसाया कहर, जान लेने से पहले बिमारी ने पहुंचाया जेल, अब 7 साल बाद भारत देगा रूह कपांने वाली सजा