India News (इंडिया न्यूज़), Varun Dhawan and Natasha Dalal Baby Girl Video: वरुण धवन एक खुशमिजाज इंसान हैं। दरअसल, उन्हें अपने जीवन में सबसे खास प्रमोशन में से एक मिल गया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अब एक छोटी बच्ची के पिता बन गए हैं। जी हां, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून, 2024 को अपने बच्चे का स्वागत किया। इस बात की जानकारी एक्टर वरुण धवन के पिता मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन (David Dhawan) ने सोमवार रात मीडिया को खबर दी थी। बता दें कि परिवार अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए प्रसन्न था। वरुण के स्टाफ को इस खुशखबरी का जश्न मनाते और पैपराजी को मिठाइयां बांटते हुए देखा गया।

पैपराजी के सामने खुशी से चमकते नजर आए वरुण धवन

इस खबर के बाद आज यानी 4 जून को सुबह अपने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक तौर पर खबर शेयर की गई। तब से सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं देने वाले संदेशों से भरा हुआ है। अब इसी बीच अभिनेता ने इसे आधिकारिक बनाने के बाद अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की। ऐसा लग रहा था कि वो घर वापस जा रहें है और उनके चेहरे पर मुस्कान इस बात का सबूत थी कि वो खुशी से चमक रहे थे।

आलिया भट्ट ने Varun-Natasha को बेबी गर्ल आने की खुशी में दी बधाई, फैंस ने राहा को लेकर रख दी ये डिमांड -India News

Varun Dhawan-Natasha Dalal ने बच्चे के स्वागत में मनाई खुशी, स्टाफ ने पैपराज़ी को बांटी मिठाई – India News

वरुण धवन और नताशा दलाल ने किया बेटी के जन्म की घोषणा

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वरुण धवन ने एक हार्दिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने छोटे से आनंद के बंडल के आगमन की घोषणा की। वरुण ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारी बच्ची यहां है, माँ और बच्चे के लिए सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।”