India News (इंडिया न्यूज),  Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया वो चीज है जो पुरानी से पुरानी वीडियो को सुर्ख़ियों में ला देता है। हाल ही में विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। देखने वालों ने इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दिए हैं। दरअसल, रेट्रो के प्रमोशनल इवेंट के दौरान विजय से रैपिड-फायर सवाल किया गया था कि यदि उनके पास एक टाइम मशीन होती और वो अपने पास्ट में पहुंच जाते तो तब वो वहां किससे मिलना चाहते? सवाल पर जवाब देते हुए विजय ने कहा, ‘मैं अंग्रेजों को हराना चाहता हूं। हाल ही में मैंने ‘छावा’ देखी और तब से मैं औरंगजेब को और भी ज्यादा हराना चाहता हूं। मिलने की इच्छा नहीं, बस उसे हराना चाहता हूं।’ अब विजय देवरकोंडा का दिया गया ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

कौन हैं विजय देवरकोंडा?

विजय देवरकोंडा को टॉलीवुड का राउडी बॉय भी कहा जाता है। फिल्म ‘रेट्रो’ में सूर्या और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। सूर्या की यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने जा रही है। रेट्रो के इवेंट में विजय के साथ एक्टर सूर्या भी मौजूद थे। रेट्रो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

पहलगाम हिंदू कत्लेआम के बाद लगा बैन, फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं हानिया आमिर, अब बादशाह को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, तिलमिला गए लोग

बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं विजय देवरकोंडा

एक्टर विजय देवरकोंडा को लोग उनके बेबाक अंदाज के लिए जानते हैं। जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ सिनेमा में दिखाई देगी , ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है।  इसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इसमें विजय के साथ भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि किंगडम के दो पार्ट होंगे, यह इसका पहला पार्ट है। किंगडम की शूटिंग हैदराबाद, विशाखापत्तनम, केरल और श्रीलंका में हुई है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। फिल्म 30 मई को रिलीज होनी है।

ये क्या! इस पाकिस्तानी शख्स ने ही पाक पर भिगो भिगोकर मारा जूता, PM मोदी की कर डाली तरीफ, वीडियो देख खौल गया शहबाज का खून