India News (इंडिया न्यूज), Virat Kholi Sister In Law: हाल-फिलहाल में ही भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसका खूब जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली के परिवार की एक सदस्य ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। दरअसल, यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि विराट की भाभी चेतना पांडे हैं। कई फैन पेज चेतना और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों की तुलना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग चेतना पांडे को अनुष्का से ज्यादा ग्लैमरस बता रहे हैं।
विराट के बड़े भाई संग की शादी
विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं। चेतना के साथ उनकी बॉन्डिंग कमाल की है। विकास कोहली अपने भाई विराट के बिजनेस वेंचर को संभालते हैं। चेतना हाउसवाइफ हैं और आलीशान जिंदगी जीती हैं। ग्लैमरस होने के साथ-साथ विराट कोहली की भाभी चेतना कोहली काफी खुशमिजाज हैं। उन्हें फैमिली फंक्शन या गेट-टुगेदर के दौरान लोगों से खूब घुलते-मिलते देखा गया है।
भाई-भाभी की जोड़ी कमाल
विराट-अनुष्का की तरह ही विकास और चेतना के बीच भी बॉन्डिंग काफी खूबसूरत है। कई तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आती है। चेतना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि बॉलीवुड की सारी हीरोइनें उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।