India News (इंडिया न्यूज), Virat Kohli And Anushka Sharma Family: हाल ही में क्रिकेट के सरताज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के संन्यास ले लिया है। जिसके बाद विराट अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग वृंदावन प्रेमानंद ,महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के अब फिर से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ दिख रहे हैं। ये वीडियो अनुष्का के मायके यानि अयोध्या का बताया जा रहा है।

मायके पहुंची अनुष्का शर्मा

अनुष्का-विराट के दोनों बच्चे नानी के घर आकर बहुत खुश दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं और अपनी मां के घर जा रही हैं। अनुष्का के साथ ही उनकी बेटी वामिका भी खड़ी हुई देखी जा सकती हैं, इस दौरान वामिका अपनी मां को बहुत गौर से देख रही हैं। जैसे ही अनुष्का की मां दरवाजे पर उनका स्वागत करती हैं, वह खुशी से अकाय को गोद में ले लेती हैं और वामिका को प्यार से गले भी लगा लेती हैं।

Operation Sindoor पर बॉलीवुड के मुंह पर लगा है ताला, इसी बीच अक्षय कुमार ने किया कुछ ऐसा, जानकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

वीडियो में दिखे विराट

इसके बाद पूरा परिवार घर के अंदर चला जाता है। वीडियो में एक पल के लिए विराट कोहली भी नजर आते हैं, जिसने फैन्स को और भी उत्साहित कर दिया। इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है, जिससे लोगों को इस परिवार की नजदीकियों की झलक मिल रही है। हालांकि, चूंकि विराट और अनुष्का अपने बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं करते हैं, इसलिए वीडियो में वामिका और एके के चेहरे पर स्टिकर लगाए गए हैं।

‘आप कभी पाकिस्तान आएं’, बॉलीवुड के इस खान को मिला था आतंकिस्तान से न्यौता, जवाब से उड़ाई आतंकवादियों की धज्जियां, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो