India News (इंडिया न्यूज), Virginia Giuffre Dies By Suicide:  वर्जीनिया गिफ्रे जिन्होंने जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण और तस्करी नेटवर्क को पूरी दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने 41 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उनके परिवार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया के नैरगैबी में उनकी मौत हो गई। गिफ्रे ने एपस्टीन और उनके प्रभावशाली सहयोगियों के खिलाफ साहसपूर्वक आरोप लगाए थे। उन्होंने यौन शोषण और तस्करी से प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। अंत में उन्होंने ऐसे लोगों को सजा दिलाई।

बचपन में यौन शोषण का हुई शिकार

फ्लोरिडा देश में पैदा हुईं गिफ्रे का बचपन बहुत दर्द भरा रहा था। बचपन में उनके साथ किसी परिवार के परिचित ने ही यौन शोषण किया। इससे उनकी किशोरावस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई। उनका घर भी छूट गया। इस समय वे एपस्टीन की करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल से मिली। 1999 से 2002 के दौरान, ये आरोप लगाया जाता है कि एपस्टीन ने गंदे कामों के लिए गिफ्रे का इस्तेमाल किया था उसने उन्हें कई हाई प्रोफाइल लोगों के पास भेजा था। उनके द्वारा नामित लोगों में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और फ्रांसीसी मॉडलिंग एजेंट जीन-ल्यूक ब्रुनेल शामिल थे। दोनों ने आरोपों से इनकार किया है।

अगली छुट्टी कश्मीर में… पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील सेट्टी ने सुना दिया ऐसा पैगाम, धरती के स्वर्ग पर आतंकवादियों को ललकारा

यौन शोषण नेटवर्क का किया पर्दाफाश

गिफ्रे की विस्तृत जानकारी और लगातार प्रयासों ने कानूनी कार्रवाई में मदद की और उनके प्रयासों ने 2021 में मैक्सवेल को यौन तस्करी और संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैक्सवेल वर्तमान में एपस्टीन के लिए कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर तैयार करने के लिए जेल की सजा काट रहा है।

एपस्टीन ने जेल में की खुदखुशी

दूसरी ओर, एपस्टीन, जिस पर यौन तस्करी के कई आरोप लगे थे, 2019 में जेल में मृत पाए गए। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या माना गया। गिफ्रे के परिवार ने उन्हें यौन शोषण और तस्करी के खिलाफ एक साहसी योद्धा बताया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके अनुभवों का भावनात्मक बोझ उनके लिए सहन करने के लिए बहुत अधिक हो गया था।

‘आजकल कलमा सीख रहा हूं’, निशिकांत के पोस्ट पर बौखलाई स्वरा भास्कर, ये कह बुरी फंसी एक्ट्रेस, मिला करारा जवाब, कहा- धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले…