India News (इंडिया न्यूज), Vulgar Bhojpuri Holi Songs: 14 मार्च 2024 को रंगों का त्योहार होली आने वाला है और होली पर हर साल कितने गाना-बजाना होता है ये तो आप सभी लोग अच्छे से जानते हैं। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक होली पर न जाने कितनी तरह के गाने बजाए जाते हैं। लेकिन भोजपुरी में होली पर कुछ ऐसे गाने भी बने हैं जिन्हें यदि आप इस त्यौहार पर तो क्या जीवन में कभी भी न बजाएं तो बहुत अच्छा रहेगा। ये गाने अकेले में चाहे सुन भी लें तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तो भूलकर भी न बजाएं। वरना इन गानों के बोल आपको सबके सामने शर्म से पानी-पानी कर देंगे। इस तरह के गाने आसपास का माहौल ख़राब करते हैं। क्योंकि ये अश्लीलता से भरे हुए हैं। इन गानों को सभ्य लोग नहीं सुनते हैं। आइए बताते हैं आपको भोजपुरी के ऐसे ही गानों के बारे में।
भिज जला भीतर ले
होली का त्योहार हो और खेसारी लाल यादव कोई नया गाना लेकर न आएं ऐसा शायद ही हो। होली 2025 पर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘भिज जला भीतर ले’ रिलीज हो गया है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस अनीशा पांडे नजर आ रही हैं। इस गाने को देखने में भले ही आपको झिझक न हो, लेकिन इसके बोल सुनकर आपको शर्म आ जाएगी।
लहे लहे रंगब सलवारवा
होली का त्योहार पवन सिंह के गानों के बिना अधूरा माना जाता है। पवन सिंह ने होली पर कई गाने गाए हैं, जिनमें से एक ‘लहे लहे रंगब सलवारवा’ है। 2021 में रिलीज हुआ यह गाना फैन्स को खूब पसंद आया और तब से यह होली पार्टी प्लेलिस्ट में शामिल है। हालांकि, इस गाने के बोल ऐसे हैं कि इसे आप अकेले ही सुनें तो बेहतर होगा।
होली में सिस्टम
अरविंद अकेला कल्लू का होली गाना ‘होली में सिस्टम’ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को खुद कल्लू ने अपनी आवाज दी है. वहीं, शिल्पी राज ने उनका साथ दिया है। गाने के बोल ऐसे हैं कि आप इसे ईयरफोन लगाकर ही सुन सकते हैं।
आवा ना चोली में रंग डालवाला
‘आवा ना चोली में रंग डालवाला’ एक मल्टीस्टारर होली गाना है। 2015 में रिलीज हुए इस गाने में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और स्मृति सिन्हा नजर आए थे। इस गाने के बोल भी आपको मदहोश कर सकते हैं।
डुनो पुआ
अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘डुनो पुआ’ होली 2025 से ठीक एक महीने पहले रिलीज हुआ है। शिल्पी राज के साथ गाए गए इस गाने के बोल अश्लील हैं और इसके डांस स्टेप्स भी दर्शकों को शर्मिंदा कर सकते हैं।