India News (इंडिया न्यूज), Who is Ruchi Gujjar: दुनियाभर में फेमस कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है, ये 78वां कान्स है। कान्स में बॉलीवुड सितारे भी जमकर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उनके लुक्स फैंस को नजरें के गड़ाने लिए मजबूर कर रहे हैं। जानी-मानी एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार हिस्सा लिया है। उनका देशी अंदाज देख दुनिया हक्का-बक्का रह गई है। रूचि को कांस में क्लासिक राजस्थानी ब्राइडल लुक में देखा गया है। वह क्लासिक राजस्थानी ब्राइडल लुक में रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस लहंगे के साथ उन्होंने जो ज्वैलरी पहनी थी, उससे लोग अपनी नजरें नहीं हटा पाए। रुचि गुज्जर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद लोग सर्च कर रहे हैं कि आखिर वह कौन हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं एक्ट्रेस रुचि गुज्जर?

सोशल मीडिया अकाउंट तस्वीरें शेयर की

कांस में जाने के बाद रुचि गुज्जर ने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ झलकियां फैंस संग साझा की हैं, इसके बाद से ही उनका नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। अपने राजस्थानी लुक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाते हुए वह रूपा शर्मा द्वारा डिजाइन किए गए भारी कढ़ाई वाले गोल्डन लहंगे में रेड कार्पेट पर उतरीं। एक्ट्रेस ने अपने सिर पर जरीबारी के राम द्वारा डिजाइन किया हुआ हाथ से बना बांधनी दुपट्टा पहना था। जरी और गोटा पट्टी की जटिल कढ़ाई से सजे इस दुपट्टे के साथ उन्होंने राजस्थान की समृद्ध कपड़ा विरासत को दिखाने की कोशिश की थी। लहंगे पर गोटा पट्टी और मिरर वर्क भी था। हाथों में उन्होंने आलता लगाया था, लेकिन गले में उन्होंने एक नेकलेस पहना हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। उन्होंने गले में कुंदन का नेकलेस पहना हुआ था, जिसमें मोती और लाल कमल नजर आ रहे थे।

गर्मियों में इन 10 फूड्स को कर दें बाय-बाय, बुलेट स्पीड की तरह बढ़ाते हैं शरीर का तापमान, हॉस्पिटल पहुंचा देगा इनका सेवन!

क्यों खास था नेकलेस?

नेकलेस की सबसे खास बात ये थी कि इस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी हुई थी। नेकलेस के बारे में बात करते हुए रुचि ने कहा, ‘ये नेकलेस सिर्फ एक गहना नहीं है, ये एक ताकत है, जो विश्व मंच पर भारत के उदय का प्रतीक है। इसे कान्स में पहनकर मैं अपने प्रधानमंत्री को सम्मानित करना चाहती थी, जिनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से स्नातक किया। स्नातक करने के बाद, वह अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चली गईं। रुचि एक आर्मी परिवार से हैं और उनके पिता सशस्त्र बलों में हैं। वह ‘जब तू मेरी ना राही’, ‘हेली में चोर’ और ‘एक लड़की’ जैसे संगीत वीडियो के लिए जानी जाती हैं, जिसमें उन्होंने अमन वर्मा के साथ काम किया है।

तिल-तिल को हो जाएंगे मोहताज…जो घर के बाथरूम में भूल से भी रख दी ये 5 चीजें, फ़क़ीर बना बैठेंगी आपकी ये छोटी सी गलतियां!