India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahabadia Controversial Statement : बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps)के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है। आमतौर पर वो अपने शो पर हर मुद्दे को लेकर बात करते रहते हैं। राजनीति से लेकर बॉलीवुड खेल हर क्षेत्र से लोग रणवीर के पॉडकास्ट में आ चुके हैं। उनकी हर एक वीडियो में मिलियन व्यूज जाते हैं। लेकिन अपने एक बयान के बाद रणवीर अल्लाहबादिया बुरी तरह विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
असल में एक शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रणवीर ने माता-पिता को लेकर विवादित बयान दे दिया है। रणवीर के इस बयान का वीडियो भी सामने आ गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं उन पर कार्रवाई की भी मांग हो रही है।
रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित बयान
रणवीर के पॉडकास्ट की तरह समय रैना (Samay Raina) का इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो कुछ ही समय पहले शुरू हुआ है। लेकिन इसके बावजुद काफी फैंस के बीच काफी फैंमस है। समय रैना के इसी शो में रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। वहीं उन्होंने इंटीमेसी को लेकर हद आपत्तिजनक और शर्मनाक बयान दे डाला। रणवीर ने एक प्रतियोगी से एक सवाल पूछा कि ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर इंटीमेट होते देखना पसंद करेंगे, या आप एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’ रणवीर के इस बयान के बाद से ही लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
लेखक नीलेश मिश्रा ने जताई आपत्ति
रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर मशहूर लेखक नीलेश मिश्रा का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारत में मंचों या दर्शकों द्वारा शालीनता को प्रोत्साहित नहीं किया जाता है और निर्माता दर्शकों तक पहुंच और राजस्व के लिए नीचे और नीचे गिर रहे हैं। साधारण, मूर्खतापूर्ण, असंवेदनशील शब्द केवल उबाऊ मूर्ख लोगों के लिए हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि वह एक ऊंचे दिमाग वाला नासमझ आदमी है, मुझे तो शुरुआत से ही यह सही नहीं लगता’।
जानकारी के लिए बता दें कि समय रैना (Samay Raina) का इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो पहले भी विवादों में रहा है। शो के कंटेस्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उसपर अरुणाचल प्रदेश के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है।