India News (इंडिया न्यूज), WWE Wrestler Sanga on Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में, उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलनी पड़ी। ट्रोलर्स लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं, और अब इस विवाद में पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर (जो WWE में सांगा के नाम से जाने जाते थे) भी कूद पड़े हैं।

सौरव गुर्जर ने दी कड़ी चेतावनी

सौरव गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कभी उनका सामना रणवीर इलाहाबादिया से हुआ, तो सिक्योरिटी भी उन्हें बचा नहीं पाएगी। सौरव ने रणवीर की अश्लील टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयानों को माफ नहीं किया जा सकता और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गुर्जर ने कहा, “रणवीर इलाहाबादिया ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे माफी के लायक नहीं हैं। अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में लोग इसी तरह गंदगी फैलाते रहेंगे। उन्होंने सीमाएं लांघ दी हैं, और ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।”

26 साल छोटी लड़की को साहिल खान ने बनाया दूसरी बीवी, बुर्ज खलीफा से शेयर की ग्रैंड वेडिंग की फोटोज, शादी का केक क्यों हो रहा वायरल?

WWE छोड़ चुके हैं सौरव गुर्जर

सौरव गुर्जर 6.5 फीट लंबे और दमदार कद-काठी वाले रेसलर हैं। उन्होंने 2018 में WWE में कदम रखा था और कई साल तक NXT ब्रांड में परफॉर्म किया। 2023 में उन्हें प्रमोशन मिला और वे WWE के मुख्य ब्रांड Raw में नजर आए। हालांकि, अप्रैल 2024 में WWE की छंटनी के दौरान उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया।
इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने माफी तो मांग ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है।

जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए Pratik Babbar और Priya Banarjee, शादी के दौरान इमोशनल हुए एक्टर