India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Gangwar: हरियाणा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो प्रदेश में अब महिलाओं को भी निशाना बनाए हुए हैं। ऐसी ही एक वारदात हरियाणा के करनाल से सामने आई है। दरअसल, करनाल के गांव मानपुर में ब्लैक गाड़ी में सवार होकर आए 6-से 7 अज्ञात बदमाशों ने धड़ाधड़ गोलियां चला दी। इस दौरान हमले में एक महिला की मौत भी हो गई। वहीँ महिला की मौत होने से मौके पर ही हड़कंप मच गया। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल भी हो गए। दरअसल ये वारदात करनाल के मानपुरा गांव में हुई है। देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस हमले में सुमित्रा नाम की महिला की मौत हो गई, जबकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- आखिर क्या थी हमले की वजह
- जांच में जुटी पुलिस
आखिर क्या थी हमले की वजह
घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस की टीमें कर रही है। जानकारी के मुताबिक देर रात ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने गोलियां चला दी । गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुमित्रा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकी परिवार के दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।फिलहाल, यह हमला रंजिश में किया गया या कोई और वजह थी, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीँ CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया हमारे पास सूचना आई थी मानपुर गांव में गोलियां चल गई है। जिसकी सूचना पाकर हम मौके पर पहुँचे। एक युवक सचिन और उसकी ताई सुमित्रा और ताऊ दलबीर सिंह उसे भी गोली लगी हुई थी। पुलिस ने जानकारी दी कि गोलियां चलाने वाले ब्लैक कलर की गाड़ी में सवार होकर आए थे ,जिनकी संख्या-7-8 बताई जा रही है। घायल सुमित्रा नाम की महिला की मौत हो चुकी है, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं और डीएलएड की परीक्षा आज, 40 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल