India News (इंडिया न्यूज), Youngman bitten By Snake : छाजपुर गांव में सोते हुए एक युवक को सांप ने काट लिया। अचानक तेज दर्द होने पर युवक चिल्ला कर उठा, तो देखा कि मुंह के पास ही सांप बैठा हुआ था। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। किसी तरह सांप को वहां से भगाया। इसके बाद युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। जहां वह उपचाराधीन है। Youngman bitten By Snake
Youngman bitten By Snake : मनोज अकेला ही रह रहा है गांव में किराए के कमरे पर
जानकारी के अनुसार घायल युवक 40 वर्षीय मनोज है। जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। हाल में वह पिछले कुछ समय से पानीपत के गांव छाजपुर में रह रहा था। वह यहां एक धागा मिल में काम करता है। मनोज अकेला ही गांव में किराए के कमरे पर रह रहा है। रोजाना की तरह रविवार शाम को वह काम से लौटा और खाना खाकर रात में सो गया। Youngman bitten By Snake
Youngman bitten By Snake : डॉक्टरों को बोला- कम सुनाई दे रहा
सुबह के समय अचानक उसके कान पर दर्द हुआ। इसके बाद मनोज ने उठ कर देखा तो उसके मुंह के पास सांप बैठा दिखाई दिया। इसके बाद उसने वहां पर रहने वाले लोगों को बताया कि सांप के द्वारा उसे काट लिया गया है। मनोज की हालत लगातार बिगड़ती देख, लोगों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया। मनोज ने डॉक्टरों को बताया कि उसे कम सुनाई दे रहा है। Youngman bitten By Snake