India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली शनिवार को भाजपा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के 300 वें जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की तो संयोजक महेंद्र चिड़ाना,सह संयोजक रीना शर्मा और प्रदीप बड़वासनी रहे। Mohan Lal Badoli
Mohan Lal Badoli : उन्होंने अपने शासनकाल में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की
विशिष्ट अतिथि के रूप में बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना,राजकुमार कटारिया, डॉ.धर्मवीर नांदल,भलेराम नरवाल,डॉ.ओमप्रकाश शर्मा व नरेंद्र गहलावत थे। अपने संबोधन में मोहनलाल बडौली ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई न्यायप्रिय शासक रही। उन्होंने अपने शासनकाल में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि हमें लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। Mohan Lal Badoli
विजेताओं को मोहनलाल बडौली ने मेडल से सम्मानित किया
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम 5 लड़के और 5 लड़कियों को मोहनलाल बडौली ने मेडल से सम्मानित किया। इस मौके पर परमबीर सैनी,डॉ.अरविंद शर्मा के निजी सचिव, विपिन गोयल और सुनील, भूपेंद्र मुदगिल, मैराथन दौड़ धाविका सानिया पांचाल, राजू पटवा, राजेश भावड़, सूरत सिंह, जितेन्द्र शर्मा, जस्सी खुराना, डॉ.राममेहर राठी, शेर सिंह बेडवाल,रमेश कश्यप, संतराम बाल्मीकि, तकदीर नरवाल, सरपंच सविता,अरुण निनाणिया, प्रवीण कश्यप, कमलेश सैनी, बिक्रम सिंह, सतीश, प्रदीप मलिक, कोच सोमबीर, उमेश, कृपाल आदि उपस्थित रहे।Mohan Lal Badoli