India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चरखी दादरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पे सीएम सैनी ने कहा स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन, समाज और देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। CM Nayab Saini

CM Nayab Saini : यह बसें दादरी के बजाय दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी

‘विकसित भारत और विकसित हरियाणा’ की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण की दिशा में मिलकर प्रयास करें। हमारी सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर अनेक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज 5 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आइए, आज के दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प लें। बता दें कि यह बसें दादरी के बजाय दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी। CM Nayab Saini

सरकार ई-बस योजना के तहत 2026 तक 450 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 375 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी, जिसकी शुरुआत कर दी गई है और 9 नगर निगमों को 45 बसें पहले ही दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएं।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ई-बस योजना के तहत 2026 तक 450 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जो मुख्य रूप से शहरों के अंदर चलेंगी। बता दें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चरखी दादरी पहुंचे। जनता कॉलेज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। CM Nayab Saini

राहुल गांधी पर जमकर बरसे अनिल विज, बोले-प्रधानमंत्री के लिए ‘ऐसी शब्दावली’ इस्तेमाल करना किसी गद्दारी से कम नहीं, राहुल गांधी को पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी