India News (इंडिया न्यूज),pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद हर एक शादीशुदा कपल के दिल में खौफ बैठ गया है, वहीँ अब पहलगाम जाने से पहले कोई भी कपल 10 बार सोचेगा। वहीँ इस हादसे में कई पत्नियों ने अपने पतियों को खो दिया है। वहीँ हरियाणा में भी एक पत्नी ने अपने पति को खो दिया। दरअसल, पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के शहीद होने के बाद उनकी कई वीडियो सामने आई हैं। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का मशहूर पोज और साथ ही उनकी पत्नी के साथ प्यार भरे पल देखने को मिल रहे हैं। वहीँ इस वायरल वीडियो में पंजाबी गाना मेरी ख्वाहिश तू भी चल रहा है। इस वीडियो में विनय नरवाल की पत्नी उनके गाल पर Kiss करती हुईं नजर आ रही हैं, वहीँ कहा जा रहा है कि ये उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत आखिरी पलों में से एक है।
- वीडियो हुआ वायरल
- विनय की हुई डेस्टिनेशन वेडिंग
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, शादी के छह दिन बाद ही उनके पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीँ ये खबर सुनकर पूरे देश में मायूसी छाई हुई है और उनका पूरा परिवार सदमे में है। दरअसल, हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब विनय नरवाल का पहलगाम में घूमते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। विनय नरवाल 21 अप्रैल को अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने पहलगाम गए थे। इस दौरान जब वो मौके पर भेलपुरी खा रहे थे, तभी आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी।
विनय की हुई डेस्टिनेशन वेडिंग
विनय नरवाल ने गुरुग्राम की हिमांशी के साथ 16 अप्रैल को मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद 19 अप्रैल को उन्होंने करनाल में रिसेप्शन दिया और फिर 21 अप्रैल को पहलगाम के लिए रवाना हो गए। अहम बात ये है कि दोनों हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाना चाहते थे लेकिन वीजा नहीं मिला और फिर इसी के चलते कश्मीर का प्लान बनाया गया। शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिमांशी और विनय स्टेज पर नजर आ रहे हैं और शहनाई की धुन भी सुनाई दे रही है। इस बीच डीजे पर हीरिए हीरिए आज गाना भी बज रहा है। ये 26 सेकंड का वीडियो है।