India News (इंडिया न्यूज), Chaos in Nuh on Eid : हरियाणा के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो गुटों में बड़ा झगड़ा होने का समाचार सामने आया है। इतना ही नहीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले, जिसमें 18 लोग जख्मी हो गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

Chaos in Nuh on Eid : पुरानी रंजिश बनी झगड़े की वजह

आपको जानकारी दे दें कि गांव के दो गुट (साजिद और राशिद) में पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस ने राशिद गुट के युवक को पकड़ा था, जिसके लिए साजिद गुट को जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी रंजिश के चलते ईद की नमाज के बाद साजिद गुट के लोगों पर हमला कर दिया गया।

अंबाला में 1 अप्रैल से टोल टैक्स महंगा, घग्गर और सैनी माजरा टोल पर बढ़ेंगे रेट

झगड़े के दौरान गेहूं के खेत में भिड़ंत

सुबह 9 बजे ईदगाह से लौट रहे साजिद गुट के लोगों की राशिद गुट से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष गेहूं के खेत में घुसकर लाठियों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। साजिद गुट के 11 और राशिद गुट के 7 लोग जख्मी हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में भी सुरक्षा तैनात

झगड़े की सूचना मिलते ही पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ को अलवर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में फिर से झगड़ा ना हो, इसलिए पुलिस को वहां भी तैनात किया गया।

बंदूक निकालने की धमकी, लेकिन पुलिस ने संभाला मामला

वायरल वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना गया कि “जल्दी से बंदूक निकालकर लाओ”। इससे पहले कि हालात और बिगड़ते, पुलिस मौके पर पहुंच गई। यदि बंदूक निकलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

हिसार में बस कुछ पल और, टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, 31 मार्च रात से नई दरें लागू

फिलिस्तीन के समर्थन में झंडे लहराए गए

वहीं गांव घासेड़ा में ईद की नमाज से पहले लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे लहराए। नमाजियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाला और अमन-शांति की दुआ मांगी।

झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही

पुलिस ने कहा कि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच बिछौर थाना पुलिस कर रही है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि फिर से तनाव न बढ़े।

ईद उल फितर पर ऊंचा गांव मस्जिद में पेश की गई हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, ऐसे मनाया पर्व