India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra IMA Big Decision : कुरुक्षेत्र आई.एम.ए ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए कुरुक्षेत्र में 15 एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम गठन किया है। आईएमए पूर्व प्रधान बोले ने कहा सरकार की एक कॉल पर हम तैयार रहेंगे। जहां भेजा जाएगा वहां जाएंगे और देंगे अपनी मेडिकल सेवाएं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र आई.एम.ए ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुरुक्षेत्र में 15 एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम का गठन कर सरकार की एक कॉल पर तैयार रहने की बात कही।

Kurukshetra IMA Big Decision : जरूरतमंदों को अपनी निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार

टीम ने कहा उन्हें जहां भेजा जाएगा वहां जाएंगे और अपनी मेडिकल सेवाएं देंगे। दरअसल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इस 15 मेंबरी टीम में सभी एक्सपर्ट डॉक्टर होंगे, जो हृदय रोग से लेकर अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार हुए।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अगले आदेश तक स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। इसको देखते हुए अब  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 15 एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम का गठन किया है और कही पर भी जरूरतमंदों को अपनी निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार है। Kurukshetra IMA Big Decision

‘पानी मुद्दे’ पर कुमारी सैलजा का बयान – ‘इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए’, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करे पंजाब सरकार, टालमटोल करने का कोई औचित्य नहीं