India News (इंडिया न्यूज), Shyam Singh Rana On Water Issue : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बीबीएमबी मुद्दे को लेकर कहा डैम का बहाना बनाकर पंजाब सरकार ने पानी को रोका है, जो यह ग़लत है। हरियाणा प्रांत को हर साल पानी मिलता रहा है।
राणा ने कहा की चुनावी गर्माहट को देखते हुए पंजाब सरकार ने पानी के मुद्दे पर झगड़ा किया है। पंजाब सरकार ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना था। पंजाब में आगामी डेढ़ साल बाद चुनाव होने है। दिल्ली में पहले आम आदमी पार्टी की सरकार थी। दिल्ली सरकार ने भी यमुना के पानी को मुद्दा बनाकर झगड़ा किया था। Shyam Singh Rana On Water Issue
Shyam Singh Rana On Water Issue : ‘आप’ पानी के मुद्दे पर झगड़ा करेगी तो फायदा नहीं नुकसान ही होगा
दिल्ली सरकार ने आरोप लगाए थे कि हरियाणा यमुना के पानी में जहर मिलाकर भेज रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उस समय की दिल्ली सरकार को समझाने का प्रयास किया था। जहर गिलास या बर्तन में तो मिलाया जा सकता है, पर नदी समुद्र में जहर नहीं मिलाया जा सकता। मंत्री राणा ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद पानी पीकर दिखाया यमुना के पानी में जहर नहीं है, लेकिन वो नहीं समझे और इसी झगड़े में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार चली गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पानी के मुद्दे पर झगड़ा करेगी तो कोई फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि उससे नुकसान ही होगा। Shyam Singh Rana On Water Issue
मान सरकार को संवैधानिक तरीके से ही काम करना चाहिए, असंवैधानिक काम नहीं करना चाहिए
दिल्ली दे बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पानी के मुद्दे पर झगड़ा कर रहे हैं, फिर वही दिल्ली वाला हाल पंजाब में होगा। उन्होंने आप पर तंज कसते हुए कहा कि यमुना के पानी में ही नहीं लगे अरविंद केजरीवाल के पैर तो बड़े डैम में कैसे लगेगे अरविंद केजरीवाल के पैर। यह डैम तो और भी गहरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा के लोगो को कोर्ट पर पूरा भरोसा है।
हरियाणा वासी और हरियाणा सरकार संविधान की विचारधारा के साथ चलते रहे हैं। भगवंत मान ने भी संविधान की कसम खाई हुई है, इसलिए मान सरकार को संवैधानिक तरीके से ही काम करना चाहिए, असंवैधानिक काम नहीं करना चाहिए। जिसने संविधान की ले ली शपथ, उसे संविधान की पालना करनी चाहिए। Shyam Singh Rana On Water Issue
कोर्ट के आदेश पर पूरा पानी लेकर रहेंगे, अपने हिस्से का पानी छोड़ेंगे नहीं
राजनीति में सूझबूझ से काम करने की जरूरत होती है। आपस में मिल बैठकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व पंजाब के मुख्यमंत्री व BBMB के बोर्ड को मिलकर समाधान करना चाहिए। BBMB बोर्ड पानी के बंटवारे के लिए ही है। पंजाब ने पुलिस लगाकर भी ग़लत किया। पंजाब सरकार को BBMB पर भरोसा और विश्वास रखना चाहिए। कोर्ट के आदेश पर पूरा पानी लेकर रहेंगे, अपने हिस्से का पानी छोड़ेंगे नहीं।
हरियाणा में खेती का समय 15 जून के बाद होता है। हरियाणा और पंजाब में आपस में रिश्तेदारी भी है। हरियाणा और पंजाब के किसान एक दूसरे के संपर्क में हैं। पीने के पानी पर भगवंत मान को राजनीति नहीं करनी चाहिए। हरियाणा के पास जो फिलहाल पानी है उसे बंटवारा करके तालाबों तक पहुचायेंगे। जिस-जिस इलाके में पीने के पानी की है ज़रूरत ,वहाँ वहाँ तक पानी देंगे। Shyam Singh Rana On Water Issue