इंडिया न्यूज़, अंबाला :

Ambala Cantt Gangwar News Updates अंबाला में कुछ दिन पहले हुए गोलीकांड में मोहित राणा की मौत के बाद अब बताया जा रहा है की उसके साथी विशाल भोला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। उसकी कई दिन से हालत नाजुक बनी हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है और कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।

बता दे, 20 जनवरी को अंबाला में डीएवी रीवरसाइड स्कूल के पास गुरुवार शाम को अंबाला के गांव खेलन निवासी मोहित राणा और अंबाला कैंट निवासी विशाल भोला वरना कार में जा रहे थे। वे रोड क्रास करने के लिए रुके तो इसी दौरान एक सफ़ेद गाड़ी में आए बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वारदात में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। ये वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई थी। (Ambala Cantt Gangwar News Updates)

गोलीबारी में मारे गए खेलन निवासी मोहित राणा का गुनाह यह बताया जा रहा है की वह मुश्ताक मर्डर केस में मुख्य गवाह था। उसे अमेरिका चले जाना था। मोहित की विदेश जाने की सारी तयारिया भी पूरी हो चुकी थी। इसकेे बाद सोशल मीडिया पर इस खौफनाक मर्डर कांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है। मृतक का नाम भी भूप्पी राणा गैंग से जुड़ा है। बता दे मोहित को इससे पहले भी गोली लगी थी। यह घटना करीब 7 साल पुरानी है। लेकिन उस गोलीकांड में मोहित बच गया था। उसी केस में वह गवाह था और तभी से बदमाश उसकी जान लेने की फिराक मे थे।

विशाल भोला के पीठ में फसी थी गोली (Ambala Cantt Gangwar News Updates)

गोलीकांड में घायल हुए विशाल जो कि पिछले 4 दिनों से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा था उसकी पीठ में गोली लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई थी और उसकी सुबह मौत हो गई इसके बाद परिवार के लोगों में मातम का माहौल छा गया। परिवार में विशाल अपनी माँ के साथ रहता था।

Read More : Polstrat-NewsX Pre-Poll Survey From UP उत्तर प्रदेश में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार

Read More : Polstrat-NewsX Pre-Poll Survey Results from Uttar Pradesh and Uttarakhand पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स : उतर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नतीजे

Read More : Polstrat-NewsX Pre-Poll Survey Results from Punjab and Goa पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स : पंजाब और गोवा के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नतीजे

Connect With Us : Twitter Facebook