India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Rahul Gandhi : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी से पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी भी क्वालिटी बताए कि ये बारात के घोड़े है, लंगड़े घोड़े या जंगी घोड़े हैं।
विज आज पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में हमें रेस वाले घोड़ों को रेस में, बारात वाले घोड़े को बारात में व लंगड़े घोडों को घर बिठाना है के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब तंज कसते हुए दे रहे थे। विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने सारे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का घोड़ा कह रहे हैं, कोई बारात का, रेस का या जंग का, लेकिन वे अपने बारे में बताएं कि वे किस किस्म के घोड़े हैं। Anil Vij On Rahul Gandhi
- कांग्रेस समय में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन हेराफेरी सर्विस कमिशन था, अब यह एचपीएससी
- संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया होती
Anil Vij On Rahul Gandhi : सुरजेवाला ठीक कह रहे है, क्योंकि…
वहीं, कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) अब हेरा फेरी सर्विस कमीशन बन गया है, के सवाल के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला ठीक कह रहे है, क्योंकि इनके समय में यह हेराफेरी सर्विस कमीशन ही था, अब यह एचपीएससी है।
Anil Vij On Rahul Gandhi : संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया होती
संजय राऊत के बयान कि विशेष सत्र बुलाने के लिए हमें क्या ट्रम्प के पास जाना पड़ेगा, के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। विज ने प्रश्न करते हुए कहा कि पहले सत्र बुलाए जाते थे तो क्या किसी विदेशी ताकत के कहने पर बुलाए जाते थे।
इनकी (विपक्ष) भी सरकारें रहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब इनके दिलों दिमाग में ट्रंप ऐसे छा गए हैं, जैसे ट्रंप के कहने से यह उठते हैं, ट्रंप के कहने से यह नहाते हैं व ट्रंप के कहने से ये खाना खाते हैं। Anil Vij On Rahul Gandhi