India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On SYL Issue : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को एसवाईएल के मुद्दे पर आड़े हाथों लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी चाहती है कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिले बशर्ते रावी का पानी पाकिस्तान को चला जाए। Anil Vij On SYL Issue

  • पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पाकिस्तान प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा
  • पंजाब की सरकार हरियाणा के हक का पानी नहीं दे रही है जोकि हरियाणा के लोगों और खेतों की प्यास बुझाने के लिए है
  • दिल्ली की जनता ने केजरीवाल (आप पार्टी) को सत्ता से बाहर करके अवार्ड दे दिया

Anil Vij On SYL Issue : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए ब्यान विज का जवाब

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिवस दिल्ली में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की एसवाईएल को लेकर हुई बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए ब्यान कि एसवाईएल के मुद्दे को हमेशा के लिए त्याग देना चाहिए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

पंजाब की आप पार्टी की सरकार इस फैसले को लगातार ठुकरा रही

उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार हरियाणा के हक का पानी नहीं दे रही है जोकि हरियाणा के लोगों और खेतों की प्यास बुझाने के लिए है तथा इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है लेकिन पंजाब की आप पार्टी की सरकार इस फैसले को लगातार ठुकरा रही है। विज ने याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों ने यह समझौता ही रद्द कर दिया था। Anil Vij On SYL Issue

केजरीवाल को इससे ही संतोष कर लेना चाहिए

इसी प्रकार, केजरीवाल के अवार्ड वाले बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रजातंत्र में सबसे बडा अवार्ड जनता देती है और दिल्ली की जनता ने केजरीवाल/ आप पार्टी को सत्ता से बाहर करके अवार्ड दे दिया हैं। केजरीवाल को इससे ही संतोष कर लेना चाहिए। Anil Vij On SYL Issue

जापान की नाशपाती की निजिस्सिकी किस्म किसानों को बनाएगी लखपति, सेब और कीवी से भी महंगा बिकता है यह फल, मदर डेयरी-रिलायंस जैसी कंपनी में रहती है भारी डिमांड