India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Thanked Nitin Gadkari : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का हरियाणा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यीकरण हेतु इनके किनारों पर पेड़-पौधे लगवाए जाएं जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। Anil Vij Thanked Nitin Gadkari

Anil Vij Thanked Nitin Gadkari : पेड़-पौधे लगाने से राष्ट्रीय राजमार्गों की सुन्दरता भी बढ़ेगी

इस संबंध में विज ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अपनी ओर से एक अनुरोध पत्र भी भेजा है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर पेड़ पौधे लगाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में विज ने अनुरोध करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाने से राष्ट्रीय राजमार्गों की सुन्दरता भी बढ़ेगी।

Anil Vij Thanked Nitin Gadkari : इन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के बनने से आमजन को बड़ी सुविधा मुहैया हुई

उन्होंने पत्र में बताया है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अथक प्रयासों के चलते पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से 152-डी, जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे, पानीपत-रोहतक, अम्बाला-हिसार, पंचकूला-यमुनानगर आदि शामिल है। इन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के बनने से आमजन को बड़ी सुविधा मुहैया हुई है।

Anil Vij Thanked Nitin Gadkari : पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा

विज ने हरियाणा को इन राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। हरियाणा में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यीकरण की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए विज ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यीकरण हेतु इनके किनारों पर पेड़-पौधे लगवाए जाएं जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों की सुन्दरता भी बढ़ेगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय सेना की जमकर की तारीफ़, कहा – मिशन सिंदूर पाकिस्तान को जवाब है कि भारत अब शांत रहने वाला नहीं अगर कोई भी आंख उठाएगा तो..!!

सांसद कुमारी शैलजा ने भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन, कहा – ‘हमें सशस्त्र बलों पर गर्व’, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल