India News (इंडिया न्यूज), Arjun Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई ISO की बैठक आयोजित हुई। ISO के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक अर्जुन चौटाला ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद अर्जुन चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि छात्र इकाई को हरियाणा और चंडीगढ़ की शिक्षण संस्थानों में मजबूत करने पर चर्चा हुई। अगले 6 महीने के दौरान छात्र संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी और ISO छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। Arjun Chautala

पैनोरमा की मोबाइल साइंस बस पहुंची पदमश्री गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के गांव, बच्चों ने दिखाई रूचि

Arjun Chautala : कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में छात्र संगठन चुनाव को भी ISO लड़ेगा। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के बीजेपी तारीफ करने पर विधायक अर्जुन चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक गोकुल सेतिया का बयान कांग्रेस में कमी की तरफ इशारा करता है। जिस संगठन में विधायकों और कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती हो, वह आगे कैसे बढ़ सकता है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल हुई है। विधानसभा में भी साफ तौर पर दिखती है। Arjun Chautala

27 अप्रैल को पंचकुला में मनाई जाएगी राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती, आज पांच जिलों में निमंत्रण देने पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा

इंडियन नेशनल लोकदल विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा

कांग्रेस के मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद इंडियन नेशनल लोकदल विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। सदन में प्रदेश के किसी भी जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस के मुकाबले इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक मजबूती से सरकार को मजबूती से घेरने का काम करते हैं। सही बात यह है कि कांग्रेस का संगठन अब टूट चुका है। पुराने लोग संगठन में काबिज हैं यह वे लोग हैं जिनका राजनीतिक कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन यह नए चेहरों को आगे आने नहीं दे रहे हैं। Arjun Chautala