India News (इंडिया न्यूज), Kusum Dhiman Were Honored By CM Nayab Saini : हरियाणा के पंचकूला में आयोजित योग महोत्सव के शुभ अवसर पर, आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी एवं हरियाणा स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर कुसुम धीमान को पानीपत जिले में अधिकतम सूर्य नमस्कार कराए जाने के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदान किया गया।
Kusum Dhiman Were Honored By CM Nayab Saini : यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं
इस विशेष समारोह में हरियाणा सरकार की आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री, कुमारी आरती राव भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने योग को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस पूरे योग आंदोलन की पहचान है, जो भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवनशैली में समाहित करने की दिशा में कार्यरत है। कुसुम धीमान का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पानीपत आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर उनको हार्दिक बधाई दी गई। Kusum Dhiman Were Honored By CM Nayab Saini
Kusum Dhiman Were Honored By CM Nayab Saini