India News (इंडिया न्यूज), Ashok Arora retort on Abhay Chautala : हरियाणा के थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने शुक्रवार को अनाज मंडी का किया दौरा और किसानों की समस्याएं जानी। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को बताया कि अभी तक अनाज मंडी में बारदाना नहीं पहुंचा और गेहूं का उठान के लिए अभी तक किसी भी एजेंसी को ठेका भी नहीं दिया गया।इसके साथ मीडिया से रूबरू होते हुए अशोक अरोड़ा ने कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। Ashok Arora retort on Abhay Chautala
14 अप्रैल से बदलेगी ग्रहों की चाल, सूर्य का मेष में गोचर इन 3 राशियों को करेगा परेशान!
Ashok Arora retort on Abhay Chautala : आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय
उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि कुरुक्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय है। उन्होंने कहा प्रदेश में शहर में आए दिन फिरौती की घटनाएं और गोलीबारी की घटनाओं हो रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा आज कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार को लोगों की जान-माल बचाने के लिए ध्यान देना होगा, चूंकि लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। Ashok Arora retort on Abhay Chautala
मेरी नहीं इनेलो की चिंता करे नेता जी
वहीं उन्होंने अभय चौटाला के बयान परभी पलटवार करते हुए कहा कि मेरी नहीं इनेलो की चिंता करे नेता जी! उन्होंने कहा मेरी नही इनेलो की चिंता करें अभय चौटाला। बता दें कि इनलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कल ही कहा था कि अशोक अरोड़ा का कांग्रेस में दम घुट रहा है, अगर उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अशोक अरोड़ा ने कहा अभय चौटाला उनकी चिंता छोड़ें और अपनी पार्टी के और ध्यान दें, क्योंकि उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान मिल रहा है। Ashok Arora retort on Abhay Chautala
लीवर और पेट के लिए अमृत है ये एक देसी चीज, रोज़ाना कर लिया जो सेवन बीमारियाँ रहेंगी कोसों दूर!
अरोड़ा को कांग्रेस पार्टी में हमेशा मान सम्मान मिला
कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता उन्हें भरपूर मान सम्मान देते हैं। अरोड़ा को कांग्रेस पार्टी में हमेशा मान सम्मान मिला है और थानेसर के विधायक होने के नाते विधानसभा में आवाज उठाते हैं। अभय चौटाला को यह देखना चाहिए कि उनकी अपनी पार्टी में कौन आ रहा है कौन नहीं उसकी चिंता करनी चाहिए वो मेरी चिंता करना छोड दें। Ashok Arora retort on Abhay Chautala