India News (इंडिया न्यूज), Babita Phogat:  हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पहलवान भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय अपराध है। महिलाओं को लेकर समाज को जागरूक होने की जरूरत है। हिमानी की मां के बयान को लेकर बबिता फोगाट ने कहा कि, सरकार और भाजपा पार्टी उनके साथ है। उनको जल्द ही न्याय मिलेगा।

  • कांग्रेस पर क्यों भड़कीं बबीता
  • पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

कुरुक्षेत्र में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का सीएम आवास घेराव, धरना जारी, जानें क्या हैं मांगें

कांग्रेस पर क्यों भड़कीं बबीता

क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा टिप्पणी करने पर बबीता फोगाट ने कहा कि, मोहब्बत की दुकान से फिर से नफ़रत के बोल बोले। कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र बार बार उभर कर सामने आ जाता है, कभी नस्ली टिप्पणी, कभी बॉडी शेमिंग तो कभी महिलाओं का अपमान। जिस रोहित शर्मा ने भारत को वर्ल्डकप दिलाकर देश का नाम रौशन किया उनके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा इतनी आपत्तिजनक बातें करना कांग्रेस की सच्चाई को दर्शाता है। देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

14 मार्च से बदलेगी किस्मत! सूर्य-शुक्र की मीन में युति से इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, तिजोरी होगी मालामाल

पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

पंजाब के किसानों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बीच में वार्ता छोड़ने पर टिप्पणी करने और किसानों को गिरफ्तार करने को लेकर बबीता फोगाट ने कहा कि, इससे मुख्यमंत्री की मानसिकता का पता चलता है। अबकी बार चुनाव में पंजाब की जनता और किसान इनको मजा चखाएंगे ।दिल्ली की तरह इनका पंजाब में भी हशर होने वाला है।

अब इस देश पर कब्जा करने वाले हैं Trump? डरे-डरे घूम रहे यहां के प्रधानमंत्री…बातें सुनकर कोने में खिलखिला रहे Putin