India News (इंडिया न्यूज), Bhagwan Parshuram Jayanti : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सनातन धर्म की रक्षा और समाज में न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा है। भगवान परशुराम कर्म, शौर्य और ज्ञान के अद्वितीय प्रतीक हैं।

ये बातें बड़ौली बुधवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण उत्थान समिति (रजि.) सोनीपत द्वारा संतोष गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा ने की। Bhagwan Parshuram Jayanti

मानेसर निगम में 90 करोड़ के सफाई ठेके में हुआ घपला, सफाई कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने निगम का किया घेराव

Bhagwan Parshuram Jayanti : उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों में से एक हैं। वे अपने अनुयायियों को शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी देते थे। बड़ौली ने कहा कि आज पूरा देश भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद के समूल नाश और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है।

नायब सरकार का मकसद हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव किए हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। पारदर्शी नीतियों से लोगों का जीवन सरल बना है। बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार हर नागरिक के सपनों को संकल्पित होकर पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का मकसद हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। बड़ौली ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा पर है। Bhagwan Parshuram Jayanti

Bhagwan Parshuram Jayanti : पहलगाम में आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमला करके हमारे नागरिकों की हत्या की

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। पहलगाम में आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमला करके हमारे नागरिकों की हत्या की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सशक्त और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं उसका जनता ने भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कुचलना ही मोदी सरकार का संकल्प है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा स्पीकर पंडित कुलदीप शर्मा, चेयरमैन भारत शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समिति की मांग पर पं श्री राम शर्मा चौक के नवीनीकरण का आश्वासन दिया और जीटी रोड के आस-पास ब्राह्मण उत्थान समिति को जगह देने का भरोसा दिया। Bhagwan Parshuram Jayanti

सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे

इस अवसर पर बिहार के प्रदेश मंत्री सरोज झा, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, ऋषिकुल विद्यापीठ के चेयरमैन एसके शर्मा, अशोक भारद्वाज, बबीता त्रिभुवन कौशिक, डा ओम प्रकाश आत्रे, नरेंद्र भारतीय, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्रवण कौशिक, पंडित उमेश शर्मा, एडवोकेट रविंद्र शर्मा, राजेश शर्मा , राजेश वत्स समेत सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। Bhagwan Parshuram Jayanti