प्रवीण वालिया, करनाल India News (इंडिया न्यूज), Bharat Vikas Parishad Karna Branch : भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कर्ण शाखा के द्वारा सेवा प्रकल्प के रूप में आर्य समाज मंदिर, रमेश नगर में चलाए जा रहे स्वर्गीय उर्मिला भाटिया सिलाई केंद्र में सिलाई मशीन, कपड़ा कटिंग टेबल एवं सिलाई में काम आने वाले अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख स्वतंत्र कुकरेजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख रचना चौधरी ने एक सुंदर भजन गा कर की। Bharat Vikas Parishad Karna Branch

Bharat Vikas Parishad Karna Branch : विधि विधान द्वारा हवन-यज्ञ सम्पन्न करवाया गया

पुरोहित देवेंद्र शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान द्वारा हवन-यज्ञ सम्पन्न करवाया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी तथा उनकी धर्मपत्नी संध्या लोधी ने आहुतियां डाली। सेवा प्रकल्प प्रमुख स्वतंत्र कुकरेजा ने कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसा संगठन है जो अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर नवीन पीढ़ी में देशभक्ति एवं संस्कारों के द्वारा समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में निरंतर सक्रिय है। इसी कार्य के अंतर्गत यह सेवा का कार्य किया गया है।

Bharat Vikas Parishad Karna Branch : देश एवं समाज को ऐसे संगठनों की जरूरत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन लोधी ने कहा कि आज देश एवं समाज को ऐसे संगठनों की जरूरत है जिनमें अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग एवं सेवा की भावना हो। उन्होंने कर्ण शाखा के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य को करने के लिए बधाई दी। कर्ण शाखा की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने कहा की शाखा द्वारा समय-समय पर बाल संस्कार शिविर, परिवार प्रबोधन, संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, पौधों का लंगर आदि सेवा कार्य किये जाते हैं ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में अपने देश और राष्ट्र के प्रति जागरूक पैदा हो।

यदि किसी चीज की आवश्यकता होगी तो कर्ण शाखा द्वारा वह पूरी की जाएगी

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस सिलाई केंद्र को यदि किसी चीज की आवश्यकता होगी तो कर्ण शाखा द्वारा वह पूरी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आत्म निर्भर बनने का भी आह्वान किया। शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख रचना चौधरी ने कहा कि महिलाएं देश की उन्नति और देश के भविष्य के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती हैं, उन्हें स्वयं को किसी भी प्रकार से अपने को कम नहीं आंकना चहिये। Bharat Vikas Parishad Karna Branch

कर्ण शाखा द्वारा सिलाई केंद्र को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया

आर्य समाज रमेश नगर के प्रधान सत्यपाल तोमर एवं मंत्री अमर सिंह आर्य ने कर्ण शाखा द्वारा सिलाई केंद्र को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कपिल अत्रेजा, सदस्य हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन, रोशन आर्य, अजय आर्य एवं भीम सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रिया आर्या, लक्ष्मी देवी, सुषमा कुमार, किरण गांधी, ललिता भाटिया, मोना भाटिया, एकता गांधी, रोशन आर्य, अमर सिंह आर्य, सतपाल तोमर,रमेश भाटिया, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। Bharat Vikas Parishad Karna Branch

सोते हुए दंपति पर गिरी छत, मलबे के नीचे दबने से पत्नी की मौके पर मौत, पति की हालत गंभीर, जानें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा