India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Hooda: हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साधे हुए हैं, जिसके चलते अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने नेता विपक्ष के चुनाव पर कहा की ये फैंसला हमने हाई कमांड पर छोड़ा है। उम्मीद है सत्र से पहले हो जाएगा।

  • हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप
  • प्रचार का आज आखिरी दिन

Delhi Politics: Avadh Ojha का दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर हमला, पटपड़गंज में चोरी की घटना पर उठाए सवाल

हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप

इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सीएम खुद नगर निगम चुनावों में मैदान में उतर रहे हैं। ये दर्शाता है कि ये घबराए हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कहा कि ये पेपर लीक सरकार है। उन्होंने कहा कि एक मेट्रो का पोल या एक इंच रेलवे लाइन या एक यूनिवर्सिटी नहीं लेके आए, ना एक यूनिट बिजली इन्होंने बनायी।

लेक्चर के दौरान ही स्क्रीन पर चलने लगा अश्लील कंटेंट, सैम पित्रोदा ने किया चौंकाने वाला दावा, शिक्षा मंत्रालय ने खोलकर रख दी सारी पोल

प्रचार का आज आखिरी दिन

हरियाणा में आज निकाय चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में, निकाय चुनाव के अंतिम दिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद कस्बे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम सैनी ने दावा किया कि, निकाय चुनाव में भी भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। वहीँ इस दौरान CM सैनी ने कहा कि इस्माइलाबाद से भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल को जिताए और विकास की गारंटी हमारी।

केजरीवाल सरकार का एक और बड़ा घोटाला?,मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाए बड़े आरोप