India News (इंडिया न्यूज), Big Accident In Kurukshetra : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज एक बड़ी दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रहे एक थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थ्री व्हीलर में सवार 4 मूक बधिर स्कूली बच्चे, 3 महिला शिक्षिकाएं, एक महिला प्यून और चालक घायल हो गए। ये सभी विद्यार्थी और स्टॉफ रोजमर्रा की तरह आज भी सुंदरपुर में कई वर्षों से चल रहे सार्थक मूकबधिर में जा रहे थे। Big Accident In Kurukshetra

  • कुरुक्षेत्र आकाशवाणी केंद्र के निकट घटा हादसा, थ्री व्हीलर में स्कूल जा रहे थे विद्यार्थी, शिक्षक
  • सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मारी जोरदार टक्कर
  • मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कार सवार फरार

Big Accident In Kurukshetra : तेज रफ्तार स्कोडा कार ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी

आज सुबह जब ये सभी कुरुक्षेत्र पिपली रोड से द्रोणाचार्य स्टेडियम के रास्ते पर जा रहे थे कि आकाशवाणी केंद्र के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी, जिससे थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार सभी बच्चे, महिलाएं और अन्य घायल हो गए। कार सवार मौके से फरार हो गए। आसपास राहगीर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। Big Accident In Kurukshetra

Big Accident In Kurukshetra  : फिलहाल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही

मौके पर पहुंचे एएसपी, डीएसपी सिटी ओम प्रकाश, सिटी थाना प्रभारी नरेश कुमार, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (सिटी) धीर सिंह, महिला ASI बलबीर कौर, सुरेंद्र सिंह, राजेश, करनैल सिंह, परमजीत सिंह, संजीव कुमार डायल 112 आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर एंगल से जांच की।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। जिस कार ने टक्कर मारी, उसमें पीछे की ओर कई बिंडे रखे हुए थे, कार चालक घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय फरार क्यों हो गए।

स्कूल संचालिका रश्मि कटारिया एवं उनकी बड़ी बहन रिटायर्ड IAS सुमेधा कटारिया घायलों के बेहतर उपचार हेतु सेवारत दिखाई दिए

घायलों में ड्राइवर अशोक को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं महिला शिक्षकों में छोटा बाजार निवासी संतोष, ज्योति नगर निवासी रिम्पी, पिपली रोड निवासी रीना छोटा बाजार निवासी मैड नीलम के अलावा विद्यार्थियों में गांव सारसा का 11 वर्षीय तीसरी कक्षा का आयुष, झांसा रोड का आठवीं कक्षा का 18 वर्षीय हर्ष, बाहरी मोहल्ला का 10वीं कक्षा का 16 वर्षीय जसमीत और मोहन नगर का तीसरी कक्षा का 9 वर्षीय वीरेंद्र शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। स्कूल संचालिका रश्मि कटारिया एवं उनकी बड़ी बहन रिटायर्ड उपायुक्त सुमेधा कटारिया, सुरजीत सिंह, राजीव सलूजा, आनंद गर्ग घायलों के बेहतर उपचार हेतु सेवारत दिखाई दिए। Big Accident In Kurukshetra

नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की ‘पिता’ ने की गोली मारकर हत्या, आखिर क्यों एक पिता बना अपनी ही बेटी का हत्यारा ?