India News (इंडिया न्यूज), Pakistani Spy Nauman : पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही प्रकरण की 8 दिन बाद पानीपत पुलिस ने पहली बार बुधवार को जानकारी दी। नव नियुक्त एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नोमान अभी और 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है। प्रारंभिक जानकारी व पूछताछ में सामने आया है कि नोमान बड़े लेवल का जासू नहीं है।
इसने प्रलोभन में आकर चंद रूपए के खातिर ISI हैंडलर से संपर्क रखा। इसके पास एक ही बैंक खाता मिला, जिसमें भी ज्यादा अमाउंट नहीं आया हुआ था। अभी जांच व पूछताछ जारी है। मोबाइल फोन की कुछ डिटेल भी लैब से आ गई है, लेकिन अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है। जांच में सभी को शामिल तफ्तीश किया जा रहा है। Pakistani Spy Nauman
Pakistani Spy Nauman : हाल के दिनों में इकबाल काना के संपर्क में आया था
जासूसी के आरोप में दूसरी बार रिमांड पर लिए गए कैराना के मूल निवासी नोमान इलाही के बारे में पहली बार पुलिस ने आधिकारिक जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने प्रैस वार्ता कर बताया कि जांच में सामने आया है कि नोमान इलाही बडे़ लेवल का जासूस नहीं है। उसके बैंक खाते में भी ज्यादा राशि नहीं आई है। वह पहले किसी आतंकी या आई.एस.आई. हैंडलर के संपर्क में नहीं था। हाल के दिनों में इकबाल काना के संपर्क में आया था। एस.पी. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके फोन से भी खास जानकारी नहीं मिली है मोबाइल की कुछ रिपोर्ट आना बाकी है। नोमान के पास से कोई डायरी भी बरामद नहीं हुई है। Pakistani Spy Nauman
Pakistani Spy Nauman : इस केस की जल्दी चार्जशीट दायर कर दी जाएगी
नोमान इलाही काे 13 मई को गिरफ्तार किया गया था।जो पहले 20 मई तक सात दिन के रिमांड पर था। इसके बाद चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा इसके परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई गई थी। नोमान की बुआ पाकिस्तान में रहती है ऐसे में पाकिस्तान में बातचीत करना व आना जाना आम बात हो सकती है। एस.पी. स्पष्ट किया कि नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इकबाल काना से बातचीत की है। इसमें भी पुलिस को क्या ख्रास जानकारी मिलेगी यह पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इस केस की जल्दी चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। कुछ डाटा डिलीट किया गया था वह रिकवर किया जा रहा है।
खाते में बड़ी राशि नहीं जमा नहीं हुई
नोमान के खाते में कुछ हजार रुपए ही ट्रांसफर किए पाए गए है, खाते में बड़ी राशि नहीं जमा नहीं हुई। एस.पी. ने बताया कि इसके पास से किसी दूसरे के कोई पासपोर्ट बरामद नहीं हुए है। खुद के पासपोर्ट बरामद किए है, आठ साल का बच्चा था तब पासपोर्ट बना था, परिवार के पासपोर्ट भी मिले है लेकिन इनकी तारीख एक्सपायर हो चुकी है जो रिन्यू करवाने के प्रयास में थे। इसकी बुआ व बहन पाकिस्तान में रहती है, इस कारण पासपोर्ट बनवा कर पाकिस्तान गया था। नोमान के पास से कोई कोडवर्ड या सामग्री नहीं मिली है। बीएनएस 152 के तहत ही मामला दर्ज किया गया है जल्दी ही चार्जशीट दायर की जाएगी। Pakistani Spy Nauman