India News (इंडिया न्यूज), Pandit Dhirendra Shastri : पंचकूला पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को बचाने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना आवश्यक है। बढ़ती विदेशी ताकतों से बचने के लिए एकता जरूरी है। इसी भाव को लेकर हनुमान जी का पावन चरित्र कल सुनाया। पहली विदेशी संधि हनुमान जी ने की थी विभीषण के साथ, यहाँ के लोग बहुत आस्थामय है। बागेश्वर धाम आस्था का स्थान तो है ही पर आने वाले ढाई सालों में वो आरोग्य का स्थान भी बनेगा।
Pandit Dhirendra Shastri : पाकिस्तान को देना है मुँह तोड़ जवाब
हिंदू राष्ट्र एक व्यवस्था है हिन्दू और हिंदुस्तान को बचाने के लिए वो इतना ही जरूरी है जितना वर्तमान में साँस लेना जरूरी है। जो पहलगाँव की घटना हुई न नाम पूछा न जाति पूछी उन्होंने सिर्फ़ धर्म पूछा और गोली मार दी। कुंठित मानसिकता से भरी हुई विदेश मानसिकता ख़ासकर पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब देना है, इसलिए इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी है। Pandit Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही गृहस्थ जीवन में जाने का इशारा भी दिया
वर्तमान भारतीय सेना शस्त्र और शास्त्र संपन्न है इसलिए हमने घर में घुसकर के मारा एक बार जो ऑपरेशन हुआ था उसका नाम ऑपरेशन बंदर रखा गया था क्योंकि घर में घुस के मारा था जिस तरह हनुमानजी ने लंका को जलाया था। धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही गृहस्थ जीवन में जाने का इशारा भी दिया, कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि गृहस्थ जीवन में जाएंगे। कुछ फ़ाइनल नहीं है, लेकिन आप अपने कपड़े सिलवा सकते हैं।
Pandit Dhirendra Shastri : मरते दम तक हिन्दुओं के लिए जिएंगे
राजनीति में हमारा किंचित विचार नहीं है। जहाँ एक जैसे हैं जो राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं वो बेहतर और बेहतरीन कर रहे हैं, मरते दम तक हिन्दुओं के लिए जिएंगे और हिन्दुओं के लिए मरेंगे ये हमारा सिद्धांत थे। धर्म या राष्ट्र में क्या पहले आता है इस सवाल पर कहा की धर्म और राष्ट्र दोनों ज़रूरी है एक हाथ में गीता और संविधान दोनों जरूरी है। Pandit Dhirendra Shastri