India News (इंडिया न्यूज), Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar : बिहार की पहली महिला आईपीएस अफसर मंजरी जरूहार ने सफलता के लिए मंत्र दिया कि बिना पढ़ाई के आगे नहीं बढ़ा जा सकता। अगर आपने जॉब हासिल कर ली है या फिर स्वरोजगार कर रहे हैं, तब भी आपको बदलते वक्त के अनुसार अपडेट रहना होगा। इससे आप जीवनभर युवा रहेंगे और सबसे आगे भी निकलते जाएंगे। Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar
- मंजरी जरुहार ने कहा- बिना पढ़ाई आगे नहीं बढ़ सकते, नौकरी करते हुए भी सीखते रहें
Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar : मंजरी जरुहार ने कहा कि नॉलेज ही पावर
मंजरी जरूहार यहां पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में बीबीए विभाग के बुक्स एंड बैंटर्स क्लब की ओर से आयोजित बुक रीडिंग सेशन में पहुंची थीं। उन्होंने क्लब के छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। मंजरी जरुहार ने कहा कि नॉलेज ही पावर है। अगर आपके पास नॉलेज नहीं है तो पिछड़ जाएंगे। वक्त के साथ तकनीक बदलती है। अब आप एआइ यानी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दौर में हैं।
अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना या इस पर काम नहीं किया तो पीछे रह जाएंगे। जिंदगी में चुनौतियां तो आएंगी। आपको इनका सामना करते हुए सीखते जाना है। मंजरी जरुहार सीआईएसएफ से स्पेशल डायरेक्टर जनरल रिटायर हुई हैं। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी मैडम सर लिखी है। इसी में से कुछ किस्सों को पढ़कर सुनाया। Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar
मानवता के लिए तोड़ सकते हैं नियम
मंजरी जरुहार ने बिहार में एसपी रहते हुए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कई बार नियम को तोड़कर आपको मानवता के लिए काम करना पड़ता है। जब आप ऐसा करते हैं तो सरकार भी आपका साथ देती है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि सिविल सर्विस में राजनीतिक दबाव में न आएं। ईमानदारी से अपना काम करें। ज्यादा से ज्यादा आपका तबादला ही कर सकेंगे, इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते।
Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar : बेटियां अपना रास्ता बनाएं
मंजरी जरुहार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बेटियों को अपनी राह खुद बनानी होगी। समाज में भेदभाव होगा। इसकी परवाह न करते हुए आगे बढ़ते जाएं। अगर वह कदम नहीं उठाती तो बिहार की पहली महिला आईपीएस कैसे बन पाती। अपने लिए खुद लड़ना होगा। जीतना होगा। यह मत कहें कि मुझसे नहीं हो सकता, यह कहें कि दूसरा कर सकता है तो मैं क्यों नहीं कर सकता या कर सकती।
मंजरी जरुहार के साथ पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, डीन डॉ.बीबी शर्मा, बीबीए विभाग अध्यक्ष डॉ.रोहित गर्ग, एमबीए विभाग अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्रा, बीबीए से डॉ. शशि बाला राज ने बुक क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया। Bihar’s first IPS Manjari Jaruhar