India News(इंडिया न्यूज), Haryana Nagar Nigam Result: हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे बस कुछ ही देर में घोषित होने वाले हैं। वहीँ शुरूआती रुझान काफी हैरान कर देने वाले हैं। दरअसल शुरूआती रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीँ कहीं न कहीं कांग्रेस अब भी पीछे चल रही है। हरियाणा की सियासत में आज काफी बड़ा दिन है। आज इस बात का फैसला जाएगा कि हरियाणा में छोटी सरकार किसकी बनने जा रही है। दरअसल हरियाणा में स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं। जहाँ एक तरफ बीजेपी जाटलैंड में अपना परचम लहराने की बात कर रही है वहीँ कांग्रेस भी जीत का दावा ठोक रही है। लेकिन शुरूआती रुझान देखने काबिल हैं।

  • शुरूआती रुझानों ने बताया प्रदेश का हाल
  • किसकी बनेगी सरकार ?

राहु ने कुंडली पर कर लिया है कब्जा, छुड़ाना चाहते हैं पीछा तो नही मिलेगा ऐसा सुनहरा मौका, ये काम करते ही खुल जाएंगे सारे द्वार!

शुरूआती रुझानों ने बताया प्रदेश का हाल

आज सुबह 8 बजे से प्रदेश में मतगणना शुरू हो गई है। वहीँ शुरूआती रुझान भी काफी हैरान कर देने वाले हैं। दरअसल, हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे। लेकिन, मतदान केवल 46 फीसदी ही हुआ था। प्रदेश में इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान हुआ। वहीँ, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हुए थे।

Delhi Crime: दिल्ली के कूड़े की आड़ में करोड़ों का काला खेल, सच सामने आते ही मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिया एक्शन

किसकी बनेगी सरकार ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था। वहीँ ये चुनाव भी evm द्वारा ही हुए थे। प्रदेश के 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के नजीते भी आज घोषित होंगे। वहीँ दूसरी ओर, पानीपत नगर निगम की वोटिंग देरी से 9 मार्च को हुई थी और यहां पर भी नतीजे आज आएंगे। अब देखना ये है कि प्रदेश में आखिर किसकी छोटी सरकार बनने जा रही है।

Delhi-NCR वाले हो जाए सावधान! बारिश को लेकर 3 दिन का अलर्ट जारी, ठंड का रहेगा एहसास