India News (इंडिया न्यूज), BJP Lok Sabha Level Workshop : ‘‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’’ लोकसभा स्तर की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार के 11 साल में भारत को दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश बताया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया। BJP Lok Sabha Level Workshop
- मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक के तहत सोनीपत में हुई भाजपा की लोकसभा स्तर की कार्यशाला
- कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित शीर्ष नेताओं ने आगामी अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की
BJP Lok Sabha Level Workshop : भाजपा कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया
सोनीपत भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में अन्य नेताओं ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस कार्यशाला में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, कार्यशाला के संयोजक सतीश नांदल, सोनीपत मेयर राजीव जैन, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जींद जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने भी अपने विचार रखे। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत जिला भाजपा कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही : डा. पूनिया
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ’संकल्प से सिद्धि’ के लक्ष्य के प्रति संकल्पित होकर देश के सभी वर्गों के उत्थान लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में अपने चरम पर पहुंच गई है। डा. पूनिया ने कहा कि अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहता है। हमारी गिनती शीर्ष चार अर्थव्यवस्था वाले देशों में होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल उपलब्धियों वाले रहे हैं। BJP Lok Sabha Level Workshop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष विकास को समर्पित रहे : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष विकास को समर्पित रहे हैं। देश ने पिछले एक दशक में विरासत से विकास की प्रेरणादायक यात्रा का अनुभव किया है। बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और सतत विकास के रहे हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ के मूल मंत्र को लेकर भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।
हर क्षेत्र में समग्र विकास हुआ
बड़ौली ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उस समय भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इन 11 सालों में भारत विश्व की चौथे नंबर की इकोनॉमी बना है। इन 11 सालों में हमें भारत का नया स्वरूप दिखा है। हर क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने जून माह में होने वाले मुख्य-मुख्य कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस हर बूथ पर मनाना है वहीं 29 जून को पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को भी हर बूथ पर सुनना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 8 जून को मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेसवार्ता करेंगे, इसके बाद 9 जून को प्रदेश के शीर्ष नेता भी प्रेसवार्ताएं करेंगे। बड़ौली ने कहा कि 5 जून से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हमें हर बूथ पर पौधारोपण करना है।
जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो यह 11 वर्षों का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : कार्तिकेय शर्मा
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का यह कार्यकाल बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो यह 11 वर्षों का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि इस सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आमूल चूल परिवर्तन लाने का काम किया है, विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ केंद्र सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में कई विकास कार्य करवाए गए हैं।
सरकार की उपलब्धियां को जन-जन पहुंचने का काम किया जा रहा
जो विकास कार्य पिछले 75 वर्षों में नहीं दिखे उसे कई ज्यादा विकास इन 11 वर्षों में हुआ है आज भारत की संज्ञा पूरी दुनिया में बढ़ी है और इसका श्रेय सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जन-जन पहुंचने का काम किया जा रहा है स्वच्छता अभियान, लाडली योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, विकसित भारत 2047 का संकल्प जैसी ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हुआ। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
BJP Lok Sabha Level Workshop