India News (इंडिया न्यूज), BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने और पौधारोपण अभियान को लेकर रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में शनिवार को भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भी शामिल हुए। लाल सिंह आर्य और मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को चल रहे अभियानों के बारे में बताया। BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तैयार किया : लाल सिंह आर्य
- मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां ऐतिहासिक : बड़ौली
- पौधा रोपण अभियान, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने को लेकर रोहतक में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
- कार्यशाला में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा रहे मौजूद
BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को संविधान की हत्यारी कहा
लाल सिंह आर्य ने इस मौके पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को संविधान की हत्यारी कहा। उन्होंने पार्टी कार्यालय में पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान भी किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 11 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त और मजबूत हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तैयार किया
कार्यशाला में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, कार्यशाला के संयोजक जवाहर सैनी, सभी पांचों सह-संयोजक नागेन्द्र शर्मा, अभिमन्यु यादव, जसबीर दोदवा, चरणसिंह तेवतिया, निताशा सिहाग, सभी जिलों के संयोजक एवं सह-संयोजक दिन भर चली कार्यशाला में मौजूद रहे। कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तैयार किया है।
BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya : हर बूथ पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा
मोदी सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा का नेतृत्व अपने अभियानों में रचनात्मक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। आर्य ने कहा कि 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को संविधान हत्या दिवस है। इन तीनों कार्यक्रमों को लेकर 17 जून तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। हर बूथ पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। इन्हीं कार्यक्रमों के बीच बाबा साहेब अंबेडकर और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभाएं भी होंगी।
आर्य ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया
लाल सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा में लगभग 4097 शक्ति केंद्र हैं। सभी शक्ति केंद्रों पर 6 जुलाई तक कार्यक्रम चलेंगे जिसमें चौपालें, मोहल्ला बैठकें होंगी पौधारोपण किया जाएगा। लाल सिंह आर्य ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा था। कांग्रेस ने व्यक्ति की स्वतंत्रता को बंधक बनाया। आपातकाल का विरोध करने पर साढ़े तीन लाख लोगों को जेलों में भेजकर यातनाएं दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 72 बार चुनी गई सरकारों को गिराया। मीडिया के सवाल पर बोलते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि मोदी सरकार में जो भी संशोधन हुए हैं जनकल्याण को ध्यान में रखकर कर किए गए हैं। कांग्रेस की दुकान बंद हो गई है, कांग्रेस झूठ की मशीन है और झूठ फैलाकर बंद दुकान के खोलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की भक्षक कांग्रेस सत्ता में कभी भी वापस लौटकर आने वाली नहीं है। BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya
मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में देश को सशक्त और आत्म निर्भर बनाया। तेज गति से देश का विकास हुआ है। गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति वाला देश बना है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित है। भारत की सेनाएं दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब देती है। ऑपरेशन सिंदूर के फैसले का देश की 140 करोड़ जनता ने स्वागत किया है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारी सेनाओं ने अपनी ही भूमि से पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों और उनके ठिकानों को माटी में मिलाया।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जनता ने तिरंगा और सिंदूर यात्राएं निकाली
वहीं पाकिस्तान के 11 एयरबेस को भी क्षति पहुंचाई। पाकिस्तान के आक्रमण को हमारी सेनाओं ने हवा में मार गिराया। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी के हर निर्णय के साथ है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जनता ने तिरंगा और सिंदूर यात्राएं निकाली।
बड़ौली ने कहा कि 11 सालों में सड़कों का जाल बिछा है। रेलवे नेटवर्क में विस्तार हुआ है। युवाओं को पारदर्शित से नौकरियां मिल रही है। हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे हैं। हरियाणा में किसानों को उचित दाम के साथ उनकी सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya